1kg द्रव्यमान के एक पत्थर को झील की जमी सतह में 20 m/s वेग से फेंका जाता है तथा यह 50 m दूरी तय करने के बाद विराम में आता है। पत्थर की गति का विरोध करने वाले बल का परिमाण क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

u=20m/s
v=0
s=50m
द्रव्यमान, m=1kg
बल की गणना करने के लिए हमारे पास सूत्र F = ma है, लेकिन हम सबसे पहले त्वरण a की गणना करेंगे। गति की तीसरी समीकरण के प्रयोग से अर्थात्
v2=u2+2as
(0)2=(20)2+2×a×50
100a=400
a=400100=4m/s2
त्वरण,a=4m/s2 (ऋणात्मक चिन्ह दर्शाता है कि पत्थर की चाल घटती है अर्थात् मंदन)
अब, F=ma=1kg×(4)m/s2
=4kgm/s2
=4N
इस प्रकार पत्थर तथा बर्फ के मध्य घर्षण बल -4 N है।
बल का ऋणात्मक मान दर्शाता है कि घर्षण बल गति की दिशा के विपरीत दिशा में क्रियाशील होता है।

|


Similar Questions