Doubtnut Promotions Sticky

जयपुर प्रजामण्डल पर एक टिप्पणी कीजिये |

लिखित उत्तर
Verified by Experts

सन् 1931 में कर्पूरचन्द पाटनी व जमनालाल बजाज के प्रयासों से जयपुर प्रजामण्डल की स्थापना की गयी। सन् 1936 में जयपुर प्रजामण्डल का पुनगर्ठन हुआ एवं चिरंजीलाल मिश्र अध्यक्ष को बनाया गया। सन् 1938 में जयपुर प्रजामण्डल अध्यक्ष जमना लाल बजाज को बनाया गया। सन् 1942 में जयपुर प्रजामण्डल के तत्कालीन अध्यक्ष हीरालाल शास्त्री व रियासती प्रधानमंत्री मिर्जा इस्माइल के बीच जेन्टलमेट्स समझौता हुआ। जिसमें प्रजामण्डल को भारत छोड़ो आन्दोलन से अलग रखा गया। इसके बाद प्रजामण्डल से अलग होकर एक नए संगठन का निर्माण किया गया जिसका नाम आज़ाद मोर्चा रखा गया, जिसने जयपुर में भारत छोड़ो आंदोलन का शुभारम्भ किया। जयपुर प्रजामण्डल राजस्थान का प्रथम प्रजामण्डल था।

Doubtnut Promotions Banner
|


समान प्रश्न