Doubtnut Promotions Sticky

गति के तृतीय नियम के अनुसार जब हम किसी वस्तु को धक्का देते हैं तो वस्तु उतने ही बल के साथ हमें विपरीत दिशा में धक्का देती है। यदि वह वस्तु एक ट्रक है जो सड़क के किनारे खड़ा है। सम्भवतः हमारे द्वारा बल आरोपित करने पर भी गतिशील नहीं हो पाएगा। एक विद्यार्थी इसे सही साबित करते हुए कहता है कि दोनों बल विपरीत एवं बराबर हैं जो एक-दूसरे को निरस्त कर देते हैं। इस तर्क पर अपने विचार दीजिए और बताएं कि ट्रक गतिशील क्यों नहीं हो पाता?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विद्यार्थी का तर्क गलत है क्योंकि क्रिया तथा प्रतिक्रिया बल बराबर और विपरीत होते हैं परन्तु ये बल कभी भी एक ही वस्तु पर कार्य नहीं करते। हमारे द्वारा आरोपित बल ट्रक पर लगेगा जबकि ट्रक का प्रतिक्रिया बल हम पर लगेगा। ट्रक के गतिमान होने का सम्बन्ध केवल ट्रक पर लगने वाले बल से है न कि हमारे द्वारा लगे प्रतिक्रिया बल से। अतः क्रिया-प्रतिक्रिया बंल निरस्त नहीं होंगे। हमारे द्वारा ट्रक पर बल आरोपित किए जाने पर भी ट्रक गतिक अवस्था में नहीं आता, इसका कारण है कि टूक पर इस बल के अतिरिक्त पृथ्वी द्वारा आरोपित घर्षण बल भी लगा है जोकि हमारे द्वारा लगे बल से बहुत अधिक है, इसलिए ट्रक गतिशील नहीं हो पाता।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions