संरचना के आधार पर बहुलकों का वर्गीकरण कैसे किया जाता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संरचना के आधार पर बहुलक तीन प्रकार के होते हैं-
(1) रैखिक बहुलक (Linear polymers)-इन बहुलकों में लम्बी और रेखीय श्रृंखलाएँ होती हैं। उच्च घनत्व पॉलिथीन, पॉलिवाइनिल क्लोराइड आदि इसके उदाहरण हैं। इन्हें निम्नानुसार निरूपित करते हैं
ocr_image
(2) शाखित श्रृंखला बहुलक (Branched chain polymers)- इन बहुलकों में रेखीय श्रृंखलाओं में कुछ शाखाएँ होती हैं। उदाहरण—निम्न घनत्व पॉलिथीन। इन्हें निम्नांकित प्रकार से चित्रित करते हैं
ocr_image
(3) तिर्यकबन्धित अथवा जालक्रम बहुलक (Cross linked polymers)---यह साधारणतः द्विक्रियात्मक और त्रिक्रियात्मक समूहों वाले एकलकों से बनते हैं तथा विभिन्न रेखीय बहुलक श्रृंखलाओं के बीच प्रबल सहसंयोजक आबन्ध होते हैं। उदाहरणार्थ-बैकलाइट, मैलामाइन आदि। इन बहुलकों को व्यवस्थात्मक रूप में निम्नलिखित प्रकार से प्रदर्शित करते हैं-
ocr_image

|