वार्षिक वलय पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वार्षिक वलय
(Annual Rings) संवहन एथा की क्रियाशीलता सदैव एक जैसी नहीं होती है। इस कारण शरद्-ऋतु और वसन्त ऋतु में बने हुए काष्ठ (द्वितीयक जाइलम) में बहुत अन्तर होता है। वसन्त ऋतु (spring season) में बनने वाले काष्ठ में वाहिकाएँ अधिक स्पष्ट, चौड़ी गुहा वाली होती हैं। इसे वसन्त काष्ठ (spring wood) कहते हैं, जबकि शरद् ऋतु में बने काष्ठ को शरद् काष्ठ (autumn wood) कहते हैं। शरद् ऋतु में पौधे के सभी भागों के साथ एधा भी कम क्रियाशील होती है। शरद् काष्ठ में वाहिकाएँ कम मात्रा में बनती हैं, इनकी गुहा बहुत छोटी होती है। शरद् काष्ठ में वाहिनिकाओं और काष्ठ रेशों की अधिकता होती है। वसन्त तथा शरद् काष्ठ संकेन्द्री वलयों के रूप में व्यवस्थित होते हैं। एक शरद् काष्ठ और एक वसन्त काष्ठ के वलय को मिलाकर वार्षिक वलय (annual ring) कहते हैं। एक वलय के बनने में एक वर्ष का समय लगता है। इस प्रकार मुख्य स्तम्भ के आधार पर वार्षिक वलयों की संख्या देखकर वृक्ष की आयु का पता लगाया जा सकता है। पौधों में आधार से शिखर की ओर वलयों की संख्या कम होती जाती है। अत: केवल मुख्य स्तम्भ के आधारीय भाग में ही वार्षिक वलयों की संख्या गिनकर वृक्ष को आयु.बताई जा सकती है। इस तकनीक को वृक्ष कालानुक्रमणं या डेन्ड्रोक्रोनोलोजी (dendrochronology) कहते हैं। ऐसे स्थानों में जहाँ मौसम में अधिक परिवर्तन नहीं होते हैं, वार्षिक वलय स्पष्ट नहीं होते अथवा नहीं बनते हैं!
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions