उन अभिलक्षणों का एक उदाहरण दीजिए जिनका उपयोग हम दो स्पीशीज के विकासीय सम्बन्ध निर्धारण के लिए करते हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

समजात अंगों (homologous organs) की उपस्थिति द्वारा दो प्रजाति के सदस्यों में विकासीय सम्बन्ध स्थापित - करने में सहायता मिलती है, जैसे मेढक, छिपकली, पक्षी और मानव के अंग्रपाद की मूल संरचना का अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि यह एकसमान ही हैं। ऐसे अंग जो मूल संरचना एवं उत्पत्ति में समान और कार्यों में भिन्न होते हैं, समजात अंग कहलाते हैं। समजात अंगों की उपस्थिति से स्पष्ट होता है कि इन सभी की उत्पत्ति समान पूर्वजों से हुई है। समजात अंग अपसारी जैव विकास ( divergent evolution) को प्रदर्शित करते हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions