वाटसन और क्रिक द्वारा प्रतिपादित DNA की संरचना के दो जैविक महत्त्व बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic acid) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन तथा फॉस्फोरस से बने जटिल अणु होते हैं। न्यूक्लिक अम्ल न्यूक्लियोटाइड्स (nucleotides) के बहुलंक (polymers) होते हैं। न्यूक्लियोटाइड्स परस्पर फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध (phosphodiester bonds) द्वारा जुड़े रहते हैं। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड नाइट्रोजनी क्षारकं, पेन्टोस शर्करा तथा फॉस्फोरिक अम्ल के एक-एक अणुओं से बना होता है। नाइट्रोजनी क्षारक प्यूरिन (एडीनीन, ग्वानीन) या पिरिमिडीन (साइटोसीन, थायमीन, यूरेसिल) होते हैं।
पेन्टोस शर्करा डिऑक्सीराइबोस (deoxyribose) या राइबोस (ribose) प्रकार की होती हैं।
DNA तथा RNA का जैविक महत्त्व (Biological Importance of DNA & RNA) न्यूक्लिक अम्ल निम्नलिखित दो (DNA व RNA) प्रकार के होते हैं जिनका जैविक महत्त्व इस प्रकार है
(i) डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (DNA)-यह आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक होता है। RNA संश्लेषण द्वारा जैविक क्रियाओं पर नियन्त्रण रखता है।
(ii) राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA)—यह प्रोटीन संश्लेषण द्वारा जैविक क्रियाओं का नियन्त्रण तथा नियमन करता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions