वेग स्थिरांक तथा साम्य स्थिरांक को समझाइये। यदि अभिक्रिया A2+B22AB के लिए साम्य स्थिरांक k1 हो तथा अभिक्रिया AB12A2+12B2 के लिए साम्य स्थिरांक K2 हो तो k1 तथा k2 में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना कि कोई उत्क्रमणीय अभिक्रिया निम्न प्रकार से होती है-
A+BC+D
द्रव्य अनुपाती क्रिया के नियमानुसार, रासायनिक अभिक्रिया की गति उसके अभिकारकों के सक्रिय द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती होती है।
अग्र अभिक्रिया की गति [A][B]=k1[A][B] ....(1)
k1 अग्र अभिक्रिया का वेग स्थिरांक है।
आरम्भ में, क्रिया अग्र दिशा की ओर होती है। परन्तु C तथा D के निर्माण के बाद क्रिया विपरीत दिशा में भी होने लगती है। इस दिशा में क्रिया का वेग बढ़ता जाता है ओर साम्यावस्था पर विपरीत क्रिया का वेग अग्र दिशा के वेग के बराबर हो जाता है।
विपरीत अभिक्रिया की गति [C][D]=k2[C][D] ....(2)
k2 विपरीत अभिक्रिया का वेग स्थिरांक है।
अतः साम्यावस्था पर उपर्युक्त समीकरण (1) तथा (2) से,
k1[A][B]=k2[C][D]
KC=k1k2=[C][D][A][B] .....(3)
अग्र अभिक्रिया वेग स्थिरांक (k1) तथा विपरीत अभिक्रिया वेग स्थिरांक (k2) के अनुपात को साम्य स्थिरांक कहते है। इसे KC. से प्रदर्शित करते है। इस स्थिरांक का मान एक निश्चित क्रिया हेतु स्थिर ताप पर सदैव स्थिर रहता है। अतः उपर्युक्त समीकरण (3) वेग स्थिरांक एवं साम्य स्थिरांक में परस्पर सम्बन्ध व्यक्त करती है।
किसी अभिक्रिया का वेग स्थिरांक, उस अभिक्रिया के वेग के बराबर होता है जब उसके अभिकारक पदार्थो का सान्द्रण इकाई हो, जबकि साम्य स्थिरांक, किसी उत्क्रमणीय अभिक्रिया में अग्र अभिक्रिया के वेग स्थिरांक तथा विपरीत (प्रतीप) अभिक्रिया के वेग स्थिरांक के उपरान्त के बराबर होता है।
प्रश्न में दी गई अभिक्रिया, A2+B22AB तथा अभिक्रिया AB12A2+12B2 के लिए साम्य स्थिरांको में सम्बन्ध निम्नलिखित प्रकार ज्ञात किया जा सकता है-
अभिक्रिया A2+B22AB से, KC1=[AB]2[A2][B2]
तथा अभिक्रिया AB12A2+12B2 से,
KC2=[A2]1/2[B2]1/2[AB]
अतः K2C2=[A2][B2][AB]2=1KC1 या KC1=1K2C2

|


Similar Questions