अभिकारक अणुओं के मध्य टक्करों के फलस्वरूप अभिक्रिया होने की सम्भावना का मूल कारक क्या है?
संघट्टवाद की अवधारणाओं के आधार पर किन्ही दो अणुओं के मध्य अभिक्रिया तभी होगी जब वे आपस में टकराएँगे, परन्तु वे सब अणु जो आपस में टकराते है अभिकृत नहीं होते है। वास्तव में, टकराने वाले अणुओं की संख्याओं उन अणुओं से, जो परस्पर अभिकृत होते है, कई लाख गुना अधिक होती है। संघट्टवाद यह मानकर चलता है कि केवल उन अणुओं के टकराने पर रासायनिक अभिक्रिया होती है जिनके पास अपनी सामान्य औसत ऊर्जा के सापेक्ष अतिरिक्त न्यूनतम ऊर्जा होती है, जो अभिकारकों को संक्रियित संकर या संकुल में परिवर्तित करने में आवश्यकत होती है। यही सक्रियण ऊर्जा कहलाती है। अतः अभिकारक अणुओं के मध्य टक्करों के फलस्वरूप अभिक्रिया होने की सम्भावना का मूल कारक यही सक्रियण ऊर्जा होती है। संघट्टवाद का उपयोग ताप-वृद्धि तथा उत्प्रेरक के द्वारा अभिक्रिया के वेग बढ़ने को समझने में किया जाता है।
किसी अभिक्रिया का वेग ताप-वृद्धि के साथ बहुत अधिक बढ़ता है। सामान्यतया ताप में की वृद्धि अभिक्रिया के वेग का दोगुना या तीन गुना कर देती है। किसी अभिक्रिया के दो तापो के अन्तराल पर वेग स्थिरांक का अनुपात तापीय गुणांक कहलाता है। साधारणयता ये दो ताप तथा लिए जा सकते है।
अतः तापीय गुणांक =
जहाँ ताप पर अभिक्रिया का वेग स्थिरांक तथा ताप पर अभिक्रिया का वेग स्थिरांक है। बहुत-सी अभिक्रियाओं के लिए ज्ञात किया जा चूका है कि ताप-वृद्धि पर तापीय गुणांक दो गुना या तीन गुना हो जाता है। HI उदाहरणार्थ के वियोजन का तापीय गुणांक 1.8 होता है। गणना के द्वारा सिद्ध किया जा सकता है कि ताप बढ़ने पर अभिक्रिया करने वाले अणुओं के संघट्टों की संख्या केवल 2 या 3 प्रतिशत बढ़ती है, जबकि अभिक्रिया का वेग 100 या 200 या अधिक प्रतिशत तक भी बढ़ सकता है।
इसके अतिरिक्त, उत्प्रेरक के द्वारा अभिक्रिया के वेग को प्रभावित करने का कारण भी संघट्टवाद के द्वारा समझाया जा सकता है। उत्प्रेरक की उपस्थिति में सक्रियित संकर बनाने हेतु आवश्यक सक्रियण ऊर्जा का मान कम हो जाता है, फलस्वरूप अभिक्रिया कम ताप पर ही तीव्र गति से होने लगती है।
अभिक्रिया का वेग
Similar Questions
उपरोक्त दी गई अभिक्रिया में RMgX के कितने अणुओं का उपभोग किया जाता है?
View Solutionप्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सही है/हैं? (a अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रता है, x अभिकृत अभिकारक की सांद्रता है और t समय है)
View Solutionदी गई प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए, अभिकारक 10 मिनट में घटकर अपने प्रारंभिक मान का एक चौथाई रह जाता है। अभिक्रिया का दर स्थिरांक क्या होगा?
View Solutionअभिक्रिया की दर के सम्बन्ध में क्या सत्य है?
View Solutionअभिक्रिया, 2SO_2 +O_2 to 2SO_3 के लिए O_2 के विलुप्त होने की दर 2xx 10^(-4) molL^(-1)s^(-1) है। तो SO_3 के प्रकट होने की दर है:
View Solutionफ्लोरीन की जल के साथ अभिक्रिया होने पर कौनसे यौगिक का निर्माण होता है?
View Solutionअधिशोषित अभिकारकों के बीच अभिक्रिया खत्म होने के बाद, अन्य अभिकारक अणुओं के लिए पृष्ठ पर अभिक्रिया करने के लिए स्थान बनाना और महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके लिए जिम्मेदार प्रक्रम किस नाम से जाना जाता है?
View Solutionएक अभिक्रिया के दर स्थिरांक की इकाई, अभिक्रिया की दर की इकाई के समान है। तो अभिक्रिया की कोटि है
View Solution