जीवाश्म क्या है? वे जैव-विकास प्रक्रम के विषय में क्या दर्शाते है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीवो के चट्टानों में दबे अवशेषों को जीवाश्म कहते है। युगो पहले जिन जीवो का अपघटन नहीं हो सकता था वे मिटटी में मिल गए थे। उनके शरीर की छाप गीली मिटटी पर यह गई थी और वह मिटटी बाद में चट्टान में बदल गई थी। जीवाश्म पौधों या जंतुओं के अवशेष है। जीवाश्म परतदार चट्टानों के निर्माण के समय बने थे। नदियों के द्वारा दूर-दूर से लाई गई मिटटी पर इन पर जमती चली गई। जीवाश्म समुद्र में सबसे पहले बने होंगे। लगभग 10 करोड़ वर्ष पहले समुद्र के तल पर अकशेरुकी, जीव मृत्यु के पश्चात रेत के नीचे दब गए होंगे जो पहले वाले अकशेरुक जीवाश्म वाली चट्टान के ऊपर बनी थी। अब जब गहराई तक खेदते है तो जीवाश्म मिलने आरम्भ हो जाते है इनसे ज्ञात होता है कि विभिन्न स्पीशीज और वर्ग एक-दूसरे के निकटतम या दूर के संबंधी है। अनेक जीवन, जो पहले थे। अब उनका अस्तित्व नहीं रहा। वर्तमान समय में पाए जाने वाले सभी जीव पहले अस्तित्व में नहीं आये थे।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions