Doubtnut Promotions Sticky

जैविक तथा अजैविक कारक किस प्रकार फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

फसलों के उत्पादन पर जैविक तथा अजैविक कारकों का सीधा प्रभाव पड़ता है। जैविक कारकों का प्रभाव-विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म जीव जैसे जीवाण, विषाण, कवक आदि, कीट तथा निमेटोड्स के कारण फसली पौधों में विभिन्न प्रकार के रोग हो जाते हैं। इस कारण उत्पादन प्रभावित होता है। सूक्ष्म जीव, जीवाणु व कवक खाद्यान्नों को खराब करते हैं। जैविक कारकों के कारण अनाज के दानों के भार में कमी, उनका बदरंग हो जाना. अनेक विषैले पदार्थों का बनना आदि लक्षण प्रदर्शित होते हैं। पक्षी, चूहे आदि भी फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं।
अजैविक कारकों का प्रभाव- सूखा, जलाक्रान्ति, क्षारकता, गर्मी, सर्दी, पाला आदि विभिन्न अजैविक कारक फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं। सूखा पड़ने से फसल जलाभाव के कारण नष्ट हो जाती है। जलाक्रान्ति के कारण फसलों की जड़ें गल जाती हैं उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और फसल नष्ट हो जाती है। क्षारकता, गर्मा, सदी, पाला आदि के कारण फसल उत्पादन कम हो जाता है। पाला पड़ने से फसलें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। अधिक ताप (गर्मी) या कम ताप (सर्दी) एन्जाइम्स की क्रियाशीलता को प्रभावित करके उत्पादन को प्रभावित करते हैं।
जैविक तथा अजैविक कारकों के कारण खाद्यान्नों की गुणवचा में कमी आ जाती है। इनका भार कम हो जाता है और अंकुरण क्षमता प्रभावित होती है। बाजार मूल्य में हास हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions