Doubtnut Promotions Sticky

लैंगिक प्रजनन को परिभाषित कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

लैंगिक प्रजनन (Sexual Reproduction)-जीवधारियों (प्राणी एवं पादप) में नर तथा मादा युग्मकों के संलयन (fusion) के फलस्वरूप द्विगुणित युग्मनज (zygote) का निर्माण होता है। इसे निषेचन (fertilization) कहते है। प्राणियों में शुक्राणु (sperm) नर युग्मक तथा अण्डाणु मादा युग्मक होते हैं। युग्मनज (zygote) से नये जीव का विकास होता है। निषेचन एक ही जाति के नर तथा मादा जीवों के युग्मकों के मध्य होता है। अधिकांश प्राणी एकलिंगी (unisexual) होते हैं। कुछ प्राणी द्विलिंगी भी होते हैं, जैसे-केंचुआ, जोंक, फीताकृमि आदि। पौधे सामान्यतया द्विलिंगी होते हैं। लैगिक प्रजनन की क्रिया निम्नलिखित चरणों में पूर्ण होती है (i) युग्मकजनग (Gametogenesis)-इसके फलस्वरूप नर तथा मादा युग्मक बनते हैं।
(ii) निषेचन (Fertilization)-नर, तथा मादा युग्मकों का संलयन निषेचन कहलाता है| निषेचन बाह्य था आन्तरिक होता है।
(iii) भूणीय विकास (Embryonic Development)-द्विगुणित युग्मनण से वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूण विकसित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions