जीवों में विभिन्नता स्पीशीज के लिए तो लाभदायक है परन्तु व्यष्टि के लिए आवश्यक नहीं है, क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संतति पूर्णतया अपने जनक के समान नहीं होती, इनमें विभिन्नताएँ (variations) भी पाई जाती है। विभिन्नताएँ प्रजाति (species) के लिए लाभदायक एवं हानिकारक होती है। विभिन्नताओं के कारण प्रजाति के सदस्यों में कुछ ऐसे सदस्य होते है जो विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए प्रतिरोधी होते हैं। प्राकृतिक चयन के फलस्वरूप योग्यतम सदस्य ही जीवित रहते हैं। इन योग्यतम सदस्यों या वातावरण के लिए अनुकूलित सदस्यों से प्रजाति शाश्वत् बनी रहती हैं। व्यष्टि में वातावरण से अनुकूलित न होने के कारण उनका जीवन किसी-न-किसी अवस्था में नष्ट हो सकता है। इस कारण विभिन्नताएँ समष्टि के लिए लाभदायक हो सकती हैं लेकिन व्यष्टि के लिए लाभदायक हों यह आवश्यक नहीं है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions