सेलुलोस पर परिचयात्मक टिप्पणी देते हुए इसके गुण तथा उपयोग लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सेलुलोस विशिष्ट रूप में केवल पौधों में पाया जाता है। यह वनस्पति जगत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कार्बनिक पदार्थ . है। यह β-D-ग्लूकोस से बनी ऋजु शृंखलायुक्त पॉलिसैकेराइड है, जिसमें एक ग्लूकोस इकाई के C1 तथा दूसरी ग्लूकोस इकाई के C4 के मध्य ग्लूकोसाइडिक बन्ध बनाता है।
सेलुलोस रंगहीन, अक्रिस्टलीय पदार्थ है। यह खोखले रेशे के रूप में पाया जाता है। यह जल में अविलेय है। ठण्डे और सान्द्र H2SO4 से जब इसकी अभिक्रिया होती है तो यह फूल जाता है और फिर इसमें घुल जाता है। यह H2SO4 से जल-अपघटन से पहले सेलुलोडेक्स्ट्रिन फिर सेलो-बायोसं तथा अन्य में ग्लूकोस बनाता है। यह तनु कॉस्टिक क्षारों से कोई रासायनिक अभिक्रिया नहीं करता है। यह एस्टरीकरण पर ट्राइएस्टर बनाता है। इसका उपयोग कपड़ा उद्योग में, विस्फोटक निर्माण में, सेलुलाइड निर्माण में, सेलुलोस पेन्ट निर्माण में तथा कृत्रिम रेशम निर्माण में होता है।

|