अन्तराहैलोजेन यौगिक क्या हैं? उदाहरण द्वारा समझाइए। AB प्रकार के क्लोरीन तथा फ्लुओरीन के अन्तराहैलोजेन यौगिक बनाने का रासायनिक समीकरण लिखिए।
अन्तराहैलोजेन यौगिक - जब दो भिन्न-भिन्न हैलोजेन मिलकर द्विअंगी सहसंयोजक यौगिक (binary covalent compounds) बनाते हैं, तो उन्हें अन्तराहैलोजेन यौगिक कहते हैं। विभिन्न हैलोजेनों की विद्युत-ऋणात्मकता के अन्तर के कारण ये यौगिक बनते हैं। अन्तराहैलोजेन यौगिकों को ABn सामान्य सूत्र द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है, जहाँ A = बड़े आकार का कम ऋण-विद्युती हैलोजेन, B= छोटे आकार का अधिक ऋण-विद्युती हैलोजेन तथा n - 1, 3, 5 व 7 होता है। यहाँ । केन्द्रीय हैलोजेन परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ हैं, जो क्रमश: +1,+3+5 व +7 हो सकती हैं। इन यौगिकों मे A हैलोजेन की ऑक्सीकरण अवस्था के आधार पर अन्तरोहैलोजेन यौगिकों को चार श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है।
(i)AB(ii)AB3(iii)AB5(iv)AB7
विभिन्न प्रकार के अन्तराहैलोजेन यौगिकों का निर्माण हैलोजेन A व B के आकार पर निर्भर करता है। यदि A हैलोजेन परमाणु का आकार बढ़ता है तो वह अधिक संख्या के B हैलोजेन परमाणुओं को अपने चारों और समायोजित कर सकता है, जिससे A हैलोजेन की समन्वय संख्या (coordination number) बढ़ जाती है। B हैलोजेन परमाणु का आकार घटने पर भी A की समन्वय संख्या बढ़ती है, अर्थात् जैसे-जैसे A व B हैलोजेन तत्वों की त्रिज्याओं का अनुपात बढ़ता जाता है प्रति अणु परमाणुओं की संख्या बढ़ती जाती है। उदाहरणार्थ- क्लोरीन केन्द्रीय परमाणु के साथ कम फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं, जबकि आयोडीन के साथ अधिक फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं। कई बार केन्द्रीय हैलोजेन परमाणु A की समन्वय संख्या इस बात पर भी निर्भर करती है कि यौगिक बनाने के लिए दोनों हैलोजेनों की कितनी-कितनी मात्रा लेकर अभिक्रिया करायी गई। उदाहरणार्थ-परमाण्वीय आकार के आधार पर CIF3 यौगिक बन सकता है किन्तु यदि प्रति क्लोरीन परमाणु तीन फ्लुओरीन परमाणु उपलब्ध न हों तो CIF ही बनेगा।
Similar Questions
हैलोजन के योगिक, क्लोरीन तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल|अंतर हैलोजन यौगिक, हैलोजन के ऑक्सी अम्ल ( केवल संरचनाएं)
View SolutionBOARD SPECIAL|एरोमेटिक यौगिक के रासायनिक अभिक्रियाएँ
View Solutionकार्बन के अपररूप, कार्बन तथा सिलिकॉन के कुछ यौगिक
View Solution“पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाओं के उदाहरण खोजकर लिखिए।" अभ्यास प्रश्न का उदाहरण है।
View SolutionBiCl3 के जल-अपघटन द्वारा बनने वाला यौगिक है:
View Solutionसाइक्लोहेक्सीन, ओजोनीकरण के उपरान्त जिंक चूर्ण और जल के साथ अभिक्रिया करके यौगिक E का निर्माण करता है तथा यौगिक E, जलीय KOH के साथ उपचारित करने पर यौगिक F का निर्माण करता है, यौगिक F है:
View Solutionसल्फर के एक यौगिक में द्रव्यमान द्वारा 8% सल्फर उपस्थित होता है। यौगिक के न्यूनतम आण्विक द्रव्यमान की गणना कीजिए।
View Solutionएक कार्बनिक यौगिक के 1.6 ग्राम ने मैग्नीशियम पाइरोफॉस्फेट का 2.6 ग्राम दिया। यौगिक में फॉस्फोरस की प्रतिशतता क्या है?
View Solution