साँस के प्रत्येक चरण में मुक्त होने वाली ऊर्जा का क्या महत्त्व है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(क) कोशिका में जैव रासायनिक ऑक्सीकरण के दौरान श्वसनी क्रियाधार में संचित सम्पूर्ण रासायनिक ऊर्जा एकसाथ मुक्त नहीं होती, जैसा कि दहन प्रक्रिया में होता है। यह एन्जाइम्स द्वारा नियन्त्रित चरणबद्ध धीमी अभिक्रियाओं के रूप में मुक्त होती है। मुक्त रासायनिक ऊर्जा ATP में संचित हो जाती है
(ख) श्वसन प्रक्रिया में मुक्त ऊर्जा सीधे उपयोग में नहीं आती। श्वसन प्रक्रिया में मुक्त ऊर्जा का उपयोग ATP संश्लेषण में होता है
(ग) ATP ऊर्जा मुद्रा का कार्य करता है। कोशिका की समस्त जैविक क्रियाओं के लिए ऊर्जा APP के टूटने से प्राप्त होती है
इससे कोशिका की आवश्यकतानुसार विशिष्ट रासायनिक पथ की दर व ऊर्जा उत्पादन को नियन्त्रित करने में मदद मिलती है
(घ) चरणबद्ध क्रिया में बने अनेक मध्यवर्ती उत्पाद अन्य अनेक प्रकार के पदार्थों के संश्लेषण में काम आते हैं। यही श्वसन को एम्फीबोलिक पथ बनाते हैं

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions