Doubtnut Promotions Sticky

सात समंद की मसि करौं, लेखनि सब बनराय।
सब धरती कागद करौं, हरि गुन लिखा न जाय ||
'मसि' शब्द से यहाँ क्या तात्पर्य है?

A

कागज

B

स्याही

C

सड़े हुए पत्ते

D

मस्सा

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    सात समंद की मसि करौं, लेखनि सब बनराय।
    सब धरती कागद करौं, हरि गुन लिखा न जाय ||
    'लेखनि और बनराय' का क्या अर्थ है?

    Aलेखनी और सभी वन
    Bलेखनी और वनराज (सिंह)
    Cलेखनी से बने सुन्दर वन
    Dलेखनी से बनाई कृति आकृति
  • Question 1 - Select One

    सात समंद की मसि करौं, लेखनि सब बनराय।
    सब धरती कागद करौं, हरि गुन लिखा न जाय ||
    कबीरदास जी ने यहाँ किसकी महत्ता बताई है?

    Aहरि के गुणों की
    Bसभी व्यक्तियों के गुणों की
    Cअहंकारी व्यक्ति के दुर्गुणों की
    Dसभी जीव-जन्तुओं के जीवन की
  • Question 1 - Select One

    सात समंद की मसि करौं, लेखनि सब बनराय।
    सब धरती कागद करौं, हरि गुन लिखा न जाय ||
    'सब धरती कागद करौं' क्या धरती से बना ऐसा कागज हो सकता है?

    Aहाँ हो सकता है ईश्वर के गुण लिखने के लिए
    Bकभी नहीं हो सकता
    Cप्रयत्न करें तो हो जाएगा
    Dसब बकवास है।
  • Question 1 - Select One

    सात समंद की मसि करौं, लेखनि सब बनराय।
    सब धरती कागद करौं, हरि गुन लिखा न जाय ||
    क्या हरि के गुणों का वर्णन करना संभव है?

    Aहरि के गुणों के वर्णन का प्रयास करना चाहिए
    Bहरि के दो-चार गुणों का वर्णन करना संभव है
    Cहरि के गुण अनन्त हैं अतः उनका वर्णन करना असंभव है
    Dउपरोक्त सभी
  • Question 1 - Select One

    Question stimulus:-
    निम्रलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके दिये गये बहुविकल्पी प्रश्नों में सही विकल्प का चयन करें।
    दो न्याय अगर, तो आधा दो,
    पर इसमें भी यदि बाधा हो ।
    तो दे दो केवल पाँच गाँव,
    रखो अपनी धरती तमाम ।
    हम वही खुशी से खाँएगे,
    परिजन पर असि न उठाएँगे ।
    दुर्योधन वह भी दे न सका,
    आशीष समाज की ले न सका,
    उलटे हरि को बाँधने चला ।
    जब नाश मनुज पर छाता है,
    पहले विवेक पर जाता है।
    'असि' शब्द का क्या अर्थ है ?

    Aढाल
    Bधनुष
    Cतलवार
    Dरथ
  • Question 1 - Select One

    गुन के गाहक सहस नर बिन गुन लहै न कोय।
    जैसा कागा कोकिला, शब्द सुनै सब कोय ||
    शब्द मुनै सब कोय, कोकिला सबै सुहावन
    दोऊ को एक रंग, काग सब भये अपावन ||
    कह 'गिरिधर कविराय' सुनो हो ठाकुर मन के।
    बिन गुन लहै न कोय, सहस नर गाहक गुन के॥
    गुन से कवि का क्या तात्पर्य है?

    Aगुड़
    Bनर के ज्ञान, योग्यता और सद्व्यवहार
    Cनर की सोच-विचार
    Dअन्तरमन को मथना
  • Question 1 - Select One

    जब मैं था तब हरि नहीं. अब हरि हैं मैं नाहि।
    प्रेम गली अति साँकरी, तामे दो न समाहि ||
    "प्रेम गली अति साँकरी" यहाँ साँकरी से क्या तात्पर्य है?

    Aतंग
    Bसाँकल वाली
    Cचौड़ी
    Dटेढ़ी-मेढ़ी
  • Question 1 - Select One

    गुन के गाहक सहस नर बिन गुन लहै न कोय।
    जैसा कागा कोकिला, शब्द सुनै सब कोय ||
    शब्द मुनै सब कोय, कोकिला सबै सुहावन
    दोऊ को एक रंग, काग सब भये अपावन ||
    कह 'गिरिधर कविराय' सुनो हो ठाकुर मन के।
    बिन गुन लहै न कोय, सहस नर गाहक गुन के॥
    कोयल और कौए में क्या अन्तर है?

    Aबोली का अन्तर
    Bरंग क अन्तर
    Cकौआ चालाक होता है कोयल सीधी
    Dकोई अन्तर नहीं होता
  • Question 1 - Select One

    दिए गए पद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का यथोचित उत्तर दीजिए।
    पद्यांश 5
    रवि जग में शोभा सरसाता सोम सुधा बरसाता।
    सब है लगे कर्म में कोई निष्क्रिय दृष्टि न आता।
    है उद्देश्य नितान्त तुच्छ तृण के भी लघु जीवन का।
    उसी पूर्ति में वह करता है अन्त कर्ममय तन का।।
    तुम मनुष्य हो, अमित बुद्धि-बल विलसित जन्म तुम्हारा।
    क्या उद्देश्य रहित हो जग में, तुमने कभी विचारा?
    बुरा न मानों एक बार सोचो तुम अपने मन में
    क्या कर्तव्य समाप्त कर लिया तुमने निज जीवन में?
    जिस पर गिरकर उदर-दरी से तुमने जन्म लिया है,
    जिसका खाकर अन्न सुधासम नीर, समीर पिया है
    वही स्नेह की मूर्ति दयामय माता तुल्य मही है
    उसके प्रति कर्तव्य तुम्हारा क्या कुछ शेष नहीं है?
    'सोम' शब्द का पर्यायवाची है

    Aशराब
    Bशहद
    Cअमृत
    Dचन्द्रमा
  • Question 1 - Select One

    दिए गए पद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का यथोचित उत्तर दीजिए।
    पद्यांश 7
    आँसू से भाग्य पसीजा, हे मित्र, कहाँ इस जग में।
    नित यहाँ शक्ति के आगे दीपक जलते मग-मग में।
    कुछ तनिक ध्यान से सोचो, धरती किसकी हो पाई?
    बोलो युग-युग तक किसने, किसकी विरुदावलि गाई ?
    मधुमास मधुर रुचिकर है, पर पतझर भी आता है
    जग रंगमंच का अभिनय, जो आता सो जाता है।
    सचमुच वह ही जीवित है, जिसमें कुछ बल-विक्रम है
    पल-पल घुड़दौड़ यहाँ है, बल-पौरुष का संगम है।
    दुर्बल को सहज मिटाकर चुपचाप समय खा जाता
    वीरों के ही गीतों को, इतिहास सदा दोहराता।
    फिर क्या विषाद, भय, चिन्ता जो होगा सब सह लेंगे
    परिवर्तन की लहरों में जैसे होगा वह लेंगे।
    "आँसू से भाग्य पसीजा, हे मित्र, कहाँ इस जग में।" से क्या आशय है?

    Aरोने-धोने से कुछ नहीं होता
    Bरोने-धोने से लोग पसीज जाते हैं
    Cरोने-धोने से भाग्य नहीं बनता
    Dरोने-धोने से भाग्य भी रोता है