Doubtnut Promotions Sticky

वर्तमान युग में जीवन मूल्यों में भारी परिवर्तन आ रहे हैं। समाज की आस्थाएं और विश्वास तीव्र गति से बदल रहे हैं। आज का मानव आत्म-केंद्रित होता जा रहा है। बच्चों एवं मां-बाप में पीढ़ी के अंतर की दुहाई दी जाती है। बच्चों को आधुनिक और बुजुर्गो को दकियानूसी कहा जाता है।
माता-पिता बहुत लाड़-प्यार से अपनी संतान का पालन-पोषण करते हैं। उनका पूरा प्रयत्न रहता है कि उनकी संतान को किसी प्रकार के अभाव का सामना नहीं करना पड़े। वे स्वयं कष्ट सह लेते हैं, पर संतान को सुखी रखते हैं। ऐसी स्थिति में बड़े होने पर बच्चो का भी अपने माता-पिता के प्रति विशेष कर्त्तव्य हो जाता है। प्रायः देखा जाता है बच्चे अपने कर्तव्य का पालन ठीक प्रकार से नहीं कर पाते हैं। पहले अपनी पढ़ाई-लिखाई और बाद में अपने उज्ज्वल भविष्य की चिंता में वे अपने कर्तव्यों से विमुख होने लगते हैं। बच्चों के द्वारा मिली उपेक्षा से माता-पिता को बहुत मानसिक आघात पहुँचता है।
बच्चों को यह बात सदैव स्मरण रखनी चाहिए कि इन्हीं मां-बाप ने उन्हें इस योग्य बनाया है कि वे सफलतापूर्वक अपना जीवन जी सकें। थोड़ा-बहुत जो अंतर दिखाई देता है वह समय के परिवर्तन के कारण है। यह भी सही है कि कुछ माता-पिता समय की धारा के अनुरूप अपने को बदल नहीं पाते, पर इसमें संतान के प्रति प्रेम भाव कम होने का भाव बिल्कुल नहीं होता। बच्चों को उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए।
अधेड़ावस्था और वृद्धावस्था में माँ-बाप को बच्चों की बहुत आवश्यकता होती है। वे उनकी ओर आशा भरी दृष्टि से देखते हैं। बच्चों का कर्तव्य है कि वे अपने माता-पिता को निराश न करें। केवल आर्थिक रूप से ही नहीं अपितु मानसिक और शारीरिक रूप से भी उन्हें माता-पिता की भरपूर सहायता करनी चाहिए। बच्चों को अपने माता-पिता का आदर और सम्मान करना चाहिए। तभी वे अपने बच्चों के आगे एक आदर्श संतान का उदाहरण प्रस्तुत कर सकेंगे।
माँ-बाप को बच्चों की बहुत आवश्यकता होती है

A

जवानी में

B

अधेड़ावस्था में

C

वृद्धावस्था में

D

(b) व (c) दोनों में

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D

Doubtnut Promotions Banner
|