Doubtnut Promotions Sticky

आत्मनिर्भरता मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती है। स्वावलंबी मनुष्य को अपने आप पर विश्वास होता है जिससे वह किसी के भी कहने में नहीं आ सकता। यदि हमें कोई काम सुधारना है तो हमें किसी के अधीन नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे स्वयं करना चाहिए। एकलव्य स्वयं के प्रयास से धनुर्विधा में प्रवीण बना। निपट निर्धन विद्यार्थी लालबहादुर शास्त्री भारत के प्रधान बने, साधारण से परिवार में जन्मे जैलसिंह स्वावलंबन के सहारे ही भारत के राष्ट्रपति बने। जिस प्रकार अलंकार काव्य की शोभा बढ़ाते हैं, सूक्ति भाषा को चमत्कृत करती है, गहने शरीर का सौंदर्य बढ़ाते हैं, उसी प्रकार आत्मनिर्भरता मानव में अनेक गुणों को प्रतिष्ठित करती है। आत्मनिर्भर व्यक्ति कठिन-से-कठिन कार्य को स्वविवेक तथा तत्परता द्वारा सरल बना लेता है, अतएव स्वावलंबन व्यक्ति का आभूषण है।
आत्मनिर्भर व्यक्ति के कौन-कौन से गुण हैं?

A

आत्मनिर्भर व्यक्ति स्वावलंबी होता है

B

उसे स्वयं पर विश्वास होता है

C

वह किसी की बातों में नहीं आता

D

ये सभी गुण हैं

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D

Doubtnut Promotions Banner
|