Doubtnut Promotions Sticky

किसी दूसरे देश का राजा अपने घोड़े पर सवार होकर सिंधु नदी के तट पर घूम रहा था। पास ही गेहूँ के खेत लहलहा रहे थे। उसने अपने भूखे घोड़े को चरने के लिए खेत में खुला छोड़ दिया था। घोड़ा बंधनहीन होकर लहलहाती फसलों को चरता भी था और रौंदता भी था। तभी राजा की नजर कुछ दूर बैठे एक किसान पर गई। उसके मुख पर तटस्थता का भाव था। राजा ने माफी माँगने वाले अंदाज में कहा, "घोड़े ने खेत का काफी नुकसान कर दिया है पर आप बिल्कुल निश्चित रहें, मैं उसका हर्जाना दे दूंगा।" किसान बुदबुदाया, "यह खेत मेरा नहीं दूसरे का है। मेरी बला से ....."
"मेरा नहीं किसी और का है।" यह वाक्य सुनते ही राजा की आँखें चमक उठीं। वह आश्वस्त हो गया कि देश पर अवश्य विजय प्राप्त की जा सकती है। हमारी इसी भेदकारी मानसिकता के चलते फिरंगियों ने भी यहाँ घुसपैठ की। जहाँ बिखराव है, वहीं इकाइयों का शोषण होता है।
सभी प्राणी हमें मित्रवत देखें। हम भी सभी प्राणियों को मैत्री भाव से देखें। इसी को एक अंग्रेज दरवेश ने इस तरह कहा है, "मनुष्यो! आप सब में परस्पर इतनी आत्मीयता हो कि यदि किसी की आँखें आँसू बहाएँ, तो दूसरे को भी उसका खारापन महसूस हो।"
संगीत और संगठन में अदम्य ऊर्जा होती है। एक विख्यात दार्शनिक हुए हैं ....मुरजिएका। वे कहते थे, प्रत्येक मनुष्य अपने आसपास एक इकाई ऊर्जा छोड़ता है। जब ये इकाइयाँ जुड़ती हैं, तो इनसे निकलने वाली ऊर्जा भी आपस में जुड़ जाती है। परिणामस्वरूप एक विराट और सघन ऊर्जा का सागर लहलहा उठता है।
एक हिन्दी लोकोक्ति भी है .... यदि चिड़िया एका कर लें तो चील तक को पराजित कर सकती हैं, इसी तथ्य को नजर में रखकर सनिर्जा जैसा शब्द रचा गया जो इन दिनों बेहद प्रसिद्ध हो रहा है। जो वास्तव में दो ग्रीक शब्दों ...सीन और एग्रोस से मिलकर बना है। सीन अर्थात् मिलकर और एग्रोस यानी कार्यरत रहना अतः तात्पर्य निकलता है-एकता पूर्वक कार्यरत रहना
राजा कहाँ घूम रहा था ?

A

सिंधु नदी के तट पर

B

गंगा नदी के तट पर

C

यमुना नदी के तट पर

D

जंगल में

Doubtnut Promotions Banner
|