25 सेमी त्रिज्या तथा 5000 ग्राम द्रव्यमान का एक ऊर्ध्वाधर ठोस पहिया अपनी क्षैतिज धुरी पर घूमने के लिए स्वतन्त्र है। पहिये पर एक डोरी लिपटी है जिसे 2 न्यूटन के बल से 5 सेकण्ड तक खींचा जाता है। गणना कीजिए कि पहिया किस कोणीय वेग से घूमने लगेगा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

डोरी खींचना प्रारम्भ करने के पूर्व पहिया विराम में है,
अतः ω0=0
यदि पहिया कोणीय त्वरण a से घूमना प्रारम्भ करता है तो
t समय बाद पहिये का कोणीय वेग
ω=ω0+at अथवा ω=at ...(1)
जबकि τ=Ia से, कोणीय त्वरण a=τI ...(2)
चूँकि डोरी पहिये पर से स्पर्श रेखीय दिशा में बल F = 2 न्यूटन से खींची जाती है।
अतः बल की क्रिया-रेखा की अक्ष से लाम्बिक दूरी r = त्रिज्या = 0.25 मीटर
अतः अक्ष के परितः बल का आघूर्ण
τ=F×r=2 × 0.25
= 0.50 न्यूटन-मीटर
पहिया ठोस (डिस्क) है अतः पहिये का अपनी अक्ष (क्षैतिज धुरी) के परितः
जड़त्व-आघूर्ण I=12Mr2=12×50001000×(0.25)2
=2.5×0.0625 = 0.15625 किग्रा-2
अतः समीकरण (2) से,
a=0.500.15625 = 3.2 रेडियन/2
अतः समीकरण (1) से,
ω=3.2×5 = 16 रेडियन/सेकण्ड
अतः पहिया 16 रेडियन/सेकण्ड का कोणीय वेग प्राप्त कर लेगा।
ocr_image

|


Similar Questions