कार्बन मोनोक्साइड (CO) गैस के अणु में कार्बन तथा ऑक्सीजन परमाणुओं के केन्द्रों के बीच दूरी 1.130 Å है। कार्बन परमाणु के सापेक्ष अणु के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना CO अणु X-अक्ष के अनुदिश स्थित है, तब इस अणु का द्रव्यमान केन्द्र दोनों परमाणुओं (C तथा O परमाणुओं) को मिलाने वाली रेखा अर्थात् X-अक्ष पर स्थित होगा जिसके Y तथा Z-निर्देशांक शून्य होंगे, अत: द्रव्यमान केन्द्र के X-निर्देशांक निकालने ही पर्याप्त होंगे।
यदि C तथा O परमाणुओं के X-निर्देशांक क्रमश: x1 तथा x2 हैं, तब द्रव्यमान केन्द्र के X-निर्देशांक निम्नलिखित होंगे -
xcm=m1x1+m2x2m1+m2
जहाँ m1m2 क्रमश: C व O परमाणुओं के द्रव्यमान हैं।
माना कार्बन परमाणु मूलबिन्दु पर स्थित है, तब
m1=12m2=16,x1=0,x2=1.130Å
अतः xcm=(12)(0)+(16)(1.130Å)12+16
=(16)(1.130Å)28=0.6457Å
अत: CO अणु का द्रव्यमान केन्द्र C व O परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा पर C परमाणु से O परमाणु की ओर 0.6457Å की दूरी पर है।

|


Similar Questions