मेण्डेलीफ के आवर्त नियम तथा आधुनिक आवर्त नियम में क्या अन्तर है?
Video Solution
Text Solution
आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, "तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं" अर्थात् यदि तत्वों को परमाणु क्रमांक के वृद्धि-क्रम में रखा जाए तो एक निश्चित अवधि के पश्चात् समान गुण वाला तत्व पुन: आ जाता है।
" मेण्डेलीफ का आवर्त नियम के अनुसार, "तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं" अर्थात् यदि तत्वों को परमाणु भारों के वृद्धि-क्रम में रखा जाए तो एक निश्चित अवधि के पश्चात् समान गुण वाला तत्व पुनः आ जाता है।
मेण्डेलीफ ने तत्वों का वर्गीकरण परमाणु भार के बढ़ते क्रम में किया, जबकि आधुनिक आवर्त नियम में परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम को लिया गया जो कि तत्वों का मूल लक्षण है। आधुनिक आवर्त नियम से अभिप्राय यह है कि तत्वों को उनके परमाणु क्रमांकों के बढ़ते हुए क्रम से क्षैतिज पंक्तियों में व्यवस्थित करने पर एक नियमित अन्तर से गुणों की पुनरावृत्ति होती है अर्थात् गुणों की आवर्तता (periodicity) प्रकट होती है। उदाहरण के लिए-तृतीय आवर्त में तत्वों के ऑक्साइडों में संयोजकता 1 से 7 तक नियमित रूप से बढ़ती जाती है।

|
Similar Questions
Revision|मैन्डलीफ आवर्त नियम|मैन्डलीफ की आवर्त सारणी के गुण|मैन्डलीफ की आवर्त सारणी के दोष|आधुनिक आवर्त सारणी|Summary
View Solutionपरिचय|मेंडलीव का आवर्त नियम|Summary
View Solutionपरिचय |आवर्त सारणी का विकास |प्राउट की संकल्पना |डोबरीनर का त्रिक नियम |न्यूलैंड अष्टक नियम |आवर्ती फलन |मेन्डेलिव का आवर्त नियम |Summary
View Solutionआधुनिक आवर्त सारणी |आवर्त संख्या |आवर्त सारणी के तत्व |Summary
View Solutionपरिचय|आवर्त सरणी का विकास|आवर्ती फलन|मेंडेलीव का आवर्त नियम|मेंडेलीव का आवर्त सारणी|Summary
View Solutionआधुनिक आवर्त सारणी|Summary
View Solutionभौतिकी क्या है? #!#सिद्धांत तथा नियम
View Solutionआधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार है:
View Solution