मेण्डेलीफ के आवर्त नियम का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सन् 1869 ई० में रूसी रसायनज्ञ मेण्डेलीफ ने तत्वों के वर्गीकरण के लिए उनके परमाणु भारों को आधार माना। उन्होंने पाया कि यदि तत्वों को उनके परमाणु भारों के वृद्धि-क्रम में रखा जाए तो एक निश्चित अन्तराल पर समान गुणों वाले तत्वों की पुनरावृत्ति होती है। उनके अनुसार, “जब तत्वों को उनके परमाणु भारों के वृद्धि-क्रम में रखा तो उनके भौतिक एवं रासायनिक गुणों में एक प्रकार की आवर्तिता (periodicity) पाई गई।" अर्थात् एक तत्व से दूसरे तत्व के गुणों में एक क्रमबद्ध परिवर्तन होता है तथा निश्चित अन्तराल पर उनके भौतिक एवं रासायनिक गुणों की पुनरावृत्ति होती है। पुनरावृत्ति को व्यक्त करने की घटना को आवर्तिता कहते हैं।
इस प्रकार मेण्डेलीफ ने तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का सम्बन्ध परमाणु भारों से स्थापित करके एक आवर्त नियम प्रस्तुत किया, जिसे मेण्डेलीफ का आवर्त नियम कहा गया।
इस नियम के अनुसार, तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं।

|


Similar Questions