न्यूलैण्ड्स के अष्टक नियम का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सन् 1866 ई० में न्यूलैण्ड्स ने तत्वों के वर्गीकरण के लिए अष्टक नियम को प्रतिपादित किया। उनके अनुसार, जब तत्वों को बढ़ते परमाणु भार के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है तो संगीत के सुर की तरह प्रत्येक आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के गुणों के समान होते हैं। गणना किसी भी तत्व से आरम्भ की जा सकती है।
ocr_image
इस वर्गीकरण के आधार पर यदि सोडियम (Na) का क्रम 8 है तो उसके गुण पहले स्थान पर स्थित लीथियम (Li) के समान होंगे। इसी प्रकार, बोरॉन (B) से आठवाँ तत्व ऐलुमिनियम (AI) है तो इन दोनों के गुण परस्पर समान होंगे। यह नियम कम द्रव्यमान वाले तत्वों के वर्गीकरण में ही सफल रहा था।

|