Doubtnut Promotions Sticky

आहार नाल में पचे हुएं भोजनका अवशोषण तथा स्वांगीकरण किस प्रकार होता है? सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पचे भोजन का अवशोषण
पाचन के बाद, जल में विलेय पोषक तत्वों को उनकी आवश्यकता के स्थान अर्थात्को शिकाओं तक पहुँचाने का कार्य अत्यन्त आवश्यक है। एककोशिकीय जन्तुओं (जैसे—अमीबा) में खाद्य रिक्तिका से पचे हुए खाद्य तत्वों का सीधा जीवद्रव्य में विसरण (अवशोषण) हो जाता है। सरल बहुकोशिकीय जीवधारियों में कुछ कोशिकाएँ पचे हुए खाद्य को अवशोषित करके अन्य कोशिकाओं तक पहुँचाने का कार्य करती हैं (जैसे-स्पन्ज में)। कशेरुकियों तथा उच्च श्रेणी के कुछ अकशेरुकी जन्तुओं में पचे हुए पोषक पदार्थों का वितरण रक्त तथा लसीका द्वारा होता है। पचे हुए भोज्य पदार्थों का अवशोषण क्षुद्रांत्र में होता है। क्षुद्रांत्र की अवशोषण सतह रसांकुरों (villi) के कारण बढ़ जाती है। विलेय भोजन, रसांकुरों में रुधिर केशिकाओं तथा लसीका वाहिनियों के अन्दर उपस्थित तरल में अवशोषित किया जाता है। कार्बोहाइड्रेट्स तथा प्रोटीन्स के पचे हुए अवयव ग्लूकोज व ऐमीनो अम्ल आदि, रुधिर में अवशोषित हो जाते हैं। वसाओं के पाचन से प्राप्त ग्लिसरॉल व वसीयं अम्ल प्रमुखतः लसीका वाहिनी में अवशोषित होते हैं। बाद में, वसाएँ वापस रुधिर में ही मिला दी जाती है

स्वांगीकरण
रुधिर के प्लाज्मा में हर समय ग्लूकोज, लाइपोप्रोटीन्स वसीय अम्ल, ग्लिसरॉल, फॉस्फोलिपिड्स ऐमीनो अम्ल, यूरिया, जल, लवण, नाइट्रोजनीय समाक्षार, विटामिन आदि उपस्थित रहते हैं। इनमें से यूरिया को वृक्क नलिकाएँ ग्रहण करके मूत्र के रूप में त्याग देती हैं। अन्य पदार्थों को शरीर की सभी कोशाएँ, अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार, .कच्चे माल. के रूप में ग्रहण करती है। कोशाओं में पहुंचते ही ये पदार्थ जारण या जटिल पदार्थों के संश्लेषण से सम्बन्धित प्रतिक्रियाओं में भाग लेते है, अर्थात् कोशाद्रव्य के ही अंश बनकर इसमें विलीन हो जाते हैं। इसी को पदार्थों का स्वांगीकरण कहते हैं और स्वांगीकृत पदार्थों को मेटाबोलाइट्स कहते हैं। जल कोशिकाओं में मुख्यत: घोलक का काम करता है। जल कुछ पदार्थों के संश्लेषण में भी भाग लेता है। आवश्यकता से अधिक जल मूत्र-निर्माण में भाग लेता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions