Doubtnut Promotions Sticky

पाचक एन्जाइमों का क्या कार्य है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्राणी भोजन के रूप में जटिल अघुलनशील कार्बनिक भोज्य पदार्थों को ग्रहण करते हैं। प्राणी के शरीर की कोशिकाएँ इन पदार्थों को इसी रूप में ग्रहण नहीं कर सकतीं। आहार नाल में जटिल अघुलनशील भोज्य पदार्थों को पाचन एन्जाइम्स की सहायता से सरल घुलनशील इकाइयों में बदलने की क्रिया को पाचन कहते हैं। पाचक एन्जाइम्स के कारण जटिल कार्बोहाइड्रेट्स ग्लूकोज में, प्रोटीन्स ऐमीनो अम्ल में, वसा वसीय अम्ल या ग्लिसरॉल में बदल जाती है। शरीर कोशिकाएँ ग्लूकोज, ऐमीनो अम्ल, वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल आदि का उपयोग ऊर्जा उत्पादन तथा जैव-संश्लेषण में करते हैं। जैव संश्लेषण के फलस्वरूप मरम्मत तथा वृद्धि होती है। ऊर्जा का उपयोग जैविक क्रियाओं में किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions