वंशावली विश्लेषण क्या है? यह विश्लेषण किस प्रकार उपयोगी है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वंश आरेख या वंशवृक्ष के रूप में कुछ आनुवंशिक विशेषकों (traits) का दो या अधिक पीढ़ियों का अभिलेख वंशावली (pedigree) कहलाता है। इनका विश्लेषण या अध्ययन ही वंशावली विश्लेषण है। लक्षण मानव रोगों से सम्बन्धित हो सकते हैं या बिना किसी महत्त्व के।
महत्व
चूँकि मनुष्य में कन्ट्रोल संकरण सम्भव नहीं अत: आनुवंशिक विकारों का अध्ययन वंशावली विश्लेषण से किया जाता है।
(ii) किसी दम्पति को उसकी सन्तान में होने वाली असामान्यताओं के बारे में बताया जा सकता है।
(iii) इससे मनुष्य के लिंग सहलग्न रोगों सम्बन्धी हमारी समझ बढ़ी है।
मानव आनुवंशिकी में वंशावली अध्ययन एक महत्त्वपूर्ण उपकरण होता है जिसका उपयोग विशेष लक्षण, असामान्यता (abnormality) या रोग का पता लगाने में किया जाता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions