Doubtnut Promotions Sticky

जन्तुओं के शरीर में हॉर्मोन्स का क्या महत्त्व है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हॉर्मोन्स जन्तु के शरीर में सभी जैविक क्रियाओं को नियन्त्रित, नियमित या समन्वित करते हैं। इनकी अति सूक्ष्म मात्रा ही इन क्रियाओं के नियन्त्रण के लिए पर्याप्त होती है। इनका स्रावण कम या अधिक होने पर कार्यात्मक रोग (functional diseases) हो जाते हैं।
हॉमोन्स किसी क्रिया को प्रारम्भ तो नहीं करते किन्तु इन क्रियाओं को नियन्त्रित या नियमित करने में सक्षम होते है। प्रो० हक्सले (Huxley) के अनुसार, ये शरीर के रासायनिक दूत (chemical messengers of body) हैं। हॉमोन्स बाहरी वातावरण के अनुकूल प्राणी के शरीर में अनुकूलन की क्षमता प्रदान करते हैं जिससे वातावरण के कारक शरीर की जैविक क्रियाओं पर अपना प्रभाव न डाल सकें।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions