Doubtnut Promotions Sticky

अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पौधों में वृद्धि को बाह्य तथा आन्तरिक कारक प्रभावित करते हैं। ये निम्नलिखित है
बाह्य कारक (External Factors)
इसके अन्तर्गत वे कारक आते हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों की वृद्धि को प्रभावित करते हैं, जैसे
(i) पोषक पदार्थ (Nutrients)-ये पौधों को मृदा से उपलब्ध होते हैं। उचित मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध होने पर में वृद्धि होती है।
(ii) जल (Water)- यह जैविक क्रियाओं के लिए अति आवश्यक है। समस्त जैविक क्रियाएँ जल की उपस्थिति में ही होती हैं। गैसों का आदान-प्रदान, खाद्य-पदार्थों का स्थानान्तरण आदि जल की उपस्थिति में ही होता है। जल जीवद्रव्य का अधिकांश भाग बनाना है। जल प्रकाश-संश्लेषण क्रिया का कच्चा पदार्थ (raw material) है।
(iii) ऑक्सीजन (Oxygen)-जैविक कार्यों के लिए आवश्यक ऊर्जा भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण से प्राप्त होती है, अत: उपयुक्त मात्रा में पौधे के विभिन्न भागों को ऑक्सीजन का उपलब्ध होना अति आवश्यक है।
(iv) प्रकाश (Light)-हरे पौधे प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोज्य पदार्थों का संश्लेषण करते है। CO2 तथा जल से पर्णहरित और प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश-संश्लेषण क्रिया होती है। प्रकाश की मात्रा, अवधि एवं तीव्रता पौधों की स्वस्थ वृद्धि को प्रभावित करती है। यद्यपि पौधों की लम्बाई कम प्रकाश में अधिक बढ़ती है। लेकिन स्वस्थ वृद्धि के लिए उचित मात्रा में प्रकाश की उपलब्धता आवश्यक होती है। प्रकाश पौधों में पुष्पन को भी प्रभावित करता है।
(v) ताप (Temperature)-यह प्रकाश से सम्बन्धित कारक है। पौधों को वृद्धि के लिए उपयुक्त ताप की आवश्यकता होती है। कम या अधिक ताप पौधों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
आन्तरिक कारक (Internal Factors)
इसके अन्तर्गत पौधे के आनुवंशिक कारक (genetic factors) तथा पादप हॉर्मोन्स (plant hormones) आते हैं। पौधों की संरचना का विकास उनकी आनुवंशिक जीन संरचना पर निर्भर करता है। आनुवंशिक कारक पौधों की लम्बाई, पुष्पन, प्रतिरोध क्षमता आदि को प्रभावित करते हैं। पौधों की वृद्धि कुछ विशेष प्रकार के रासायनिक पदार्थों (पादप हॉमोन्स) द्वारा नियन्त्रित होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions