नगण्य द्रव्यमान की एक पतली छड़ जिसका परिच्छेद-क्षेत्रफल 5 × 10 - 6 मीटर है, एक सिरे से ऊर्ध्वाधर लटकी है। 100°C ताप पर इसकी लम्बाई 1.0 मीटर है। छड़ को 0°C तक ठण्डा किया जाता है, परन्तु इसके निचले सिरे से एक द्रव्यमान लटकाकर इसे सिकड़ने से रोका जाता है। ज्ञात कीजिए-(i) लटकाया गया द्रव्यमान तथा (ii) छड़ में संग्रहीत ऊर्जा दिया है, छड के लिए यंग गणांक= 2 × 10 11 न्यूटन/मीटर, ऊष्मीय प्रसार गुणांक = 10 - 5 K - 1 तथा g = 10 न्यूटन/किग्रा।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) माना छड़ के निचले सिरे पर M द्रव्यमान लटकाकर उसे सिकुड़ने से रोका जाता है। छड़ को ठण्डा करने के कारण छड़ में उत्पन्न सिकुड़न l = L α Δ t
अत: छड़ में उत्पन्न विकृति I L = α Δ t
माना इस विकृति के कारण छड़ में T तनाव बल उत्पन्न होता है, तब T A = Y I L अथवा T = Y A I L
चूँकि भार Mg छड़ को सिकुड़ने से रोकता है, अत: यह भार छड़ में उत्पन्न तनाव बल T के बराबर होगा। अत:
M g = Y A l L = Y A a Δ t
अत: लटकाया गया द्रव्यमान M = Y A g α Δ t यहाँ यंग गुणांक Y = 2 × 10 11 न्यूटन/मीटर 2 , परिच्छेद क्षेत्रफल S = 5 × 10 - 6 मीटर,
ऊष्मीय प्रसार गुणांक a = 10 - 5 K - 1
ताप परिवर्तन At = (100-0)°C = 100°C = 100 K अतः लटकाया गया द्रव्यमान M = 2 × 10 11 न्यूटन/मीटर 2 × 5 × 10 - 6 m 2 10 × 10 - 5 K - 1 × 100 K = 100 किग्रा।
(ii) छड़ में संगृहीत ऊर्जा U = 1 2 Y ( α Δ t ) 2 × A L
= 1 2 × 2 × 10 11 × ( 10 - 5 K - 1 × 100 K ) 2 × 5 × 10 - 6 m 2 × 1.0 m = 0.5

|


Similar Questions