अधिशोषण समतापी वक्र क्या है? फ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी वक्र का वर्णन कीजिए।
अधिशोषण समतापी वक्र
(Adsorption Isotherm)
अधिशोषक के प्रति ग्राम में अधिशोषित गैस की मात्रा तथा स्थिर ताप पर अधिशोष्य (गैस) के दाब के बीच खींचा गया वक्र अधिशोषण समतापी वक्र कहलाता है।
फ्रॉयन्डलिक समतापी वक्र (Froundlich adsorption isotherm)-फ्रॉबन्डलिक ने सन् 1909 में ठोस अधिशोषक के इकाई द्रव्यमान द्वारा एक निश्चित ताप पर अधिशोषित गैस की मात्रा एवं दाब के मध्य एक प्रयोग पर आधारित सम्बन्ध दिया। .सम्बन्ध को निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त किया जा सकता है-
xm=kp1/n(n>1)
जहाँ , अधिशोषक के m द्रव्यमान द्वारा p दाब पर अधिशोषित गैस का द्रव्यमान है। k एवं n स्थिरांक हैं जो कि किसी निश्चित ताप पर अधिशोषक एवं गैस की प्रकृति पर निर्भर करते हैं। सम्बन्ध को सामान्यतया एक वक्र के रूप में निरूपित किया जाता है जिसमें अधिशोषक के प्रति ग्रांम द्वारा अधिशोषित गैस का द्रव्यमान दाब के विपरीत आलेखित किया जाता है (चित्र-5.1)। ये वक्र व्यक्त करते हैं कि एक निश्चित दाब पर, ताप बढ़ाने से भौतिक अधिशोषण घटता है। ये वक्र उच्च दाब पर सदैव संतृप्तता की ओर बढ़ते प्रतीत होते हैं।
समीकरण (1) का लघुगणक लेने पर,
log(x)m=logk+1nlogp ...(2)
फ्रॉयडलिक समतापी चक्र की वैधता, आलेख में। log(x)m को Y-अक्ष (कोटि) एवं log p को X-अक्ष (भुज) पर लेकर प्रमाणित की जा सकती है। यदि यह एक सीधी रेखा । आती है तो फ्रॉयन्डलिक वन प्रमाणित है, अन्यथा नहीं (चित्र-6.2)। सीधी रेखा का, ढाल 1n का मान देता है। Y.अक्ष पर अन्त:खण्ड log k का मान देता है।
फ्रॉयन्डलिक समतापी चक्र अधिशोषण के व्यवहार की सन्निकट व्याख्या करता है। गुणक 1n का मान 0 एवं 1 के मध्य हो सकता है (अनुमानित सीमा 0.1 से 0.5)। अतः समीकरण (2) दाब के सौमित विस्तार तक ही लागू होती है।
(क) जब 1n=0,xm= स्थिरांक, अतः अधिशोषण दाब से स्वतन्त्र है।
(ख) 1n=1,xm=kp अर्थात् xm∝p, .अत: अधिशोषण में परिवर्तन दाब के अनुक्रमानुपाती है।
दोनों ही प्रतिबन्धों का प्रायोगिक परिणामों से समर्थन होता है। प्रायोगिक समतापी सदैव उच्च दाब पर संतृप्तता की ओर अभिगमन करते प्रतीत होते हैं। इसे फ्रॉयन्डलिक समतापी से नहीं समझाया जा सकता। इस प्रकार यह उच्च दाब पर असफल हो जाता है, जबकि लैंगम्यूर अधिशोषण समताप (Langmuir Absorption Insotherem) सभी दाबों के अन्तर्गत लागू किया जा सकता है।
Similar Questions
एक ठोस पृष्ठ पर गैस के अधिशोषण से संबंधित सही कथन वाले समूह का चयन कीजिए (1) उच्च तापमान पर भौतिक अधिशोषण, रासायनिक अधिशोषण में परिवर्तित हो सकता है (2) रासायनिक अधिशोषण, भौतिक अधिशोषण की तुलना में अधिक ऊष्माक्षेपी होता है, हालाँकि यह उच्च सक्रियण ऊर्जा के कारण बहुत धीमा होता है (3) अधिशोषण हमेशा ऊष्माक्षेपी होता है (4) तापमान में वृद्धि के साथ भौतिक अधिशोषण बढ़ता है लेकिन तापमान में वृद्धि के साथ रासायनिक अधिशोषण घटता है।
View Solutionनिम्न अभिधारणा का उपयोग करते हुए लैंगम्यूर अधिशोषण समतापी का तर्क दिया जाता है:
View Solutionलैगम्यूर अधिशोषण समतापी वक्र के आधार पर, बहुत उच्च दाब पर अधिशोषित गैस की मात्रा
View Solutionफ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी में, अधिशोषण, दाब P के किस प्रकार समानुपातिक होता है
View Solutionरासायनिक अधिशोषण और भौतिक अधिशोषण के लिए सही अधिशोषण समदाबी का चयन कीजिए।
( जहाँ xm= अधिशोषण कि सिमा, T = तापमान)
View Solutionकिसी दिए गए स्थिर ताप पर दाब के साथ अधिशोषण की सीमा का परिवर्तन निम्न चित्र में दिया गया है। समतापी के ताप के बीच निम्नलिखित में से कौन सा संबंध सही है?
View Solutionउच्च दाब के अंतर्गत लैंगम्यूर अधिशोषण समतापी वक्र की समीकरण है:
View Solutionफ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी वक्र के लिए सही समीकरण कौनसा है:
View Solution