ऐक्टिनाइड तत्वों का रसायन उतना नियमित नहीं है जितना कि लैन्थेनाइड तत्वों का रसायना इन तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं के आधार पर इस कथन का आधार प्रस्तुत कीजिए।
Video Solution
Text Solution
सभी ऐक्टिनाइड रेडियोऐक्टिव हैं। यद्यपि प्राकृतिक रूप से उपस्थित तत्व तथा श्रेणी के पूर्व सदस्यों के अर्द्ध-आयुकाल अधिक हैं, परन्तु मानवनिर्मित तत्वों की अर्द्ध-आयु अत्यन्त कम लॉरेन्शियम (Z=103) की अर्द्धआयु 3 मिनट है] है। इस कारण इनके अध्ययन में कठिनाई उत्पन्न होती है।
इसके अतिरिक्त ऐक्टिनाइडों की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ विस्तृत परास में होती हैं जिसके कारण इनका रसायन नियमित नहीं होता है। श्रेणी के प्रारम्भिक अर्द्ध-भाग वाले तत्व सामान्यतया उच्च ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करते हैं। उदाहरणार्थ- उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था Th में +4 है, Pa, U तथा Np में क्रमश: +5,+6 तथा +7 तक पहुँच जाती है, परन्तु बाद के तत्वों में ऑक्सीकरणं अवस्थाएँ घटती हैं। प्रारम्भ तथा बाद वाले ऐक्टिनाइडों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं के वितरण में इतनी अधिक अनियमितता तथा विभिन्नता पायी जाती है कि ऑक्सीकरण अवस्थाओं के सन्दर्भ में इन तत्वों के रसायन की समीक्षा करना सन्तोषजनक नहीं है।
दूसरी ओर, लैन्थेनाइडों में सभी तत्व कम ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करते हैं। सामान्य ऑक्सीकरणे अवस्था +3 के अतिरिक्त कुछ लैन्थेनाइड +2 तथा +4 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ भी प्रदर्शित करते हैं। इस कारण, लैन्थेनाइडों का रसायन नियमित माना जा सकता है।
|
Similar Questions
15 वें वर्ग के तत्वों के बारे में सही कथन का चयन कीजिए।
View Solutionआधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार है:
View Solutionनिम्नलिखित वर्ग 13 के तत्वों की परमाणु त्रिज्या का बढ़ता क्रम है:
View Solutionतत्वों की मानक अवस्थाओं में इनकी एन्थैल्पी का मान क्या माना जाता है?
View SolutionRevision |मेंडलीफ की आवर्त सारणी के दोष|तत्वों का वर्गीकरण
View Solutionतत्वों का वर्गीकरण
View Solutionतत्वों का वर्गीकरण
View Solutionतत्वों का आवर्त वर्गीकरण
View Solution