उन गुणों को बताइए-जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।
समष्टि (population) में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो व्यष्टि (individual) में नहीं पाए जाते। जैसे जन्मदर, मृत्यु दर, लिंग अनुपात, आयु संरचना-आयु पिरामिड व समष्टि आकार। व्यष्टि जन्म लेता. है, इसकी मृत्यु होती है, लेकिन समष्टि की जन्म दर (natality) और मृत्यु दर (mortality) होती है। समष्टि में इन दरों को क्रमशः प्रति व्यष्टि जन्म दर और मृत्यु दर कहते हैं। जन्म और मृत्यु दर को समष्टि के सदस्यों के सम्बन्धों में संख्या में वृद्धि या हास (increase or decrease) के रूप में प्रकट किया जाता है जैसे किसी तालाब में गत वर्ष जल लिली के 20 पौधे थे और इस वर्ष जनन द्वारा 8 नए पौधे और बन जाते हैं तो वर्तमान में समष्टि 28 हो जाती है तो हम जनन दर की गणना 8/20 = 0.4 संतति प्रति जल लिली की दर से करते हैं। अगर प्रयोगशाला समष्टि में 50 फलमक्खियों में से 5 व्यष्टि किसी विशेष अन्तराल (जैसे-एक सप्ताह) में नष्ट हो जाती हैं तो इस अन्तराल में समष्टि में मृत्यु दर 550 = 0.1 व्यष्टि प्रति फलमक्खी प्रति सप्ताह कहलाएगी।
समष्टि की दूसरी विशेषता लिंग अनुपात अर्थात् नर एवं मादा का अनुपात है। सामान्यतया समष्टि में यह अनुपात 50 : 50 होता है, लेकिन इसमें भिन्नता भी हो सकती है। मनुष्य में लिंग अनुपात को 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है। जीव स्वयं केवल नर या मादा होता है।
निर्धारित समय में समष्टि भिन्न आयु वाले व्यष्टियों से मिलकर बनती है। यदि समष्टि के सदस्यों की आयु वितरण को आलेखित (plotted) किया जाए तो इससे बनने वाली संरचना आयु पिरामिड (age pyramid) कहलाती है। पिरामिड का आकार समष्टि की स्थिति को प्रतिबिम्बित करता है (i) क्या यह बढ़ रहा है, (ii) स्थिर है या (iii) घट रहा है। जीव में यह गुण नहीं होता।
समष्टि का आकार आवास में उसकी स्थिति को स्पष्ट करता है। यह सजातीय, अन्तर्जातीय प्रतिस्पर्धा, पीड़कनाशी, वातावरणीय कारकों आदि से प्रभावित होता है। इसे तकनीकी भाषा में समष्टि घनत्व से स्पष्ट करते हैं। समष्टि घनत्व का आकलन विभिन्न प्रकार से किया जाता है।
किसी जाति के लिए समष्टि घनत्व-(आकार) निश्चित नहीं होता। यह समय-समय पर बदलता रहता है। इसका कारण भोजन की मात्रा, परिस्थितियों में अन्तर, परभक्षण आदि होते हैं। समष्टि की वृद्धि चार कारकों पर निर्भर करती है जिनमें जन्म दर । (natality) और आप्रवासन (immigration) समष्टि में वृद्धि करते हैं, जबकि मृत्यु दर (death rate-mortality) तथा उत्प्रांवसन (emigration) इसे घटाते हैं। यदि आरम्भिक समष्टि No है, Nt एक समय अन्तराल है तथा t बाद की समष्टि है तो
Nt = No + (B + I) - (D + E)
= No + B + I - D - E
समीकरण से स्पष्ट है कि जन्म लेने वाले .B. संख्या + अप्रवासी .I. की संख्या (B + I) मरने वालों की संख्या .D. + उत्प्रवासी .E. की संख्या से अधिक है तो समष्टि घनत्व बढ़ जाएगा अन्यथा घट जाएगा।
Topper's Solved these Questions
- जीव और समष्टियाँBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:जीव और समष्टियाँExercise:NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
Explore 10 Videos
- जीव और समष्टियाँBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:जीव और समष्टियाँExercise:NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
Explore 5 Videos
- जनन स्वास्थ्यBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:जनन स्वास्थ्यExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
Explore 12 Videos
- जीवों में जनन Book:CHITRA PUBLICATIONChapter:जीवों में जनन Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
Explore 17 Videos
Similar Questions
ऑक्सीकारक वह पदार्थ है, जो इलेक्ट्रॉनों को __________ करता है जबकि अपचायक वह पदार्थ है, जो इलेक्ट्रॉनों का ________ करता है ।
View Solutionवह प्रजातियाँ जो तापमान के संकीर्ण परास को सहन कर सकती हैं
View Solutionगर्भ के शिशु का लिंग निर्धारण किस आधार पर होता है
View Solutionनिम्न में से किसका निर्माण अनिषेकजनन कहलाता है
View Solutionअट नहीं रही है' कविता में 'उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो' के आलोक में बताइए कि फागुन लोगों के मान को किस तरह प्रभावित करता है?
View Solutionसमाचार लेखन में कितने 'ककार' होते हैं?
View Solutionफीचर लेखन में कितने आयाम होते हैं?
View Solutionसमाचार लेखन में कितने 'ककार होते हैं ?
View Solutionफीचर लेखन में कितने आयाम होते हैं ?
View Solutionवे कथन जो आपसी व्यवहार में सामान्य रूप से प्रयुक्त होते हैं , उन्हें कहते हैं
View Solution(पूतिरोधी गुणों) के लिए साबुन में मिलाये जाने वाले बाइथायोनॉल (Bithionol) में कितने Cl-परमाणु उपस्थित होते हैं?
View Solutionपूतिराधी गुणों के लिए साबुन में मिलाए जाने वाले बिथीयोनल में कितने CI परमाणु उपस्थित होते हैं?
View Solutionबेरिलियम और ऐलुमिनियम कई समरूप गुणों को प्रदर्शित करते हैं। लेकिन दोनों तत्व भिन्न होते हैं:
View Solutionअमोनिया के जलीय विलयन में होते हैं:
View Solutionएक नमूने में फॉस्फोरस ट्राईक्लोराइड के 1.4 मोल उपस्थित होते हैं। नमूने में कितने परमाणु हैं ?
View SolutionSTP पर द्विपरमाणुक गैस के 2.8 लीटर में क्रमश: कितने अणु और परमाणु उपस्थित होते हैं?
View Solution