देहगुहा एवं प्रगुहा का अध्ययन प्राणियों के वर्गीकरण में किस प्रकार सहायक होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

शरीर में भित्ति तथा आहारनाल के बीच गुहा की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति वर्गीकरण का महत्त्वपूर्ण आधार है। जन्तुओं के शरीर में उपस्थित गुहा जो कि मीसोडर्म से आस्तरित रहती है, देहगुहा (Coelom) कहलाती है। देहगुहा के आधार पर जन्तुओं/प्राणियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है
(1) अगुहीय (Acoelomates)-ऐसे प्राणी जिनमें देहगुहा नहीं पायी जाती है, उन्हें एसीलोमेट्स कहते हैं। उदाहरण—संघ प्लेटीहैल्मिन्थीज।
(2) कूटगुहीय (Pseudocoelomates)—ऐसे जन्तु जिनमें यह गुहा मीसोडर्म से आच्छादित नहीं होती बल्कि मध्य त्वचा (मीसोडर्म) बाह्य त्वचा एवं अन्त: त्वचा के बीच बिखरी हुई थैली के रूप में पाई जाती है, उन्हें कूटगुहीक कहते हैं। उदाहरण—संघ एस्केल्मिंथीज के प्राणी।
(3) प्रगुहीय/यूसीलोमेटस (Eucoelomates) जन्तु की देहगुहा मीसोडर्म द्वारा आस्तरित होती है। इसे ही वास्तविक देहगुहा कहते हैं तथा ऐसे प्राणियों को वास्तविक गुहीय (True Coelomate) प्राणी कहते हैं। उदाहरण—एनेलिडा आर्थोपोडा, मोलस्का, इकाइनोडर्मेटा, हेमीकार्डेटा एवं कार्डेटा संघ के प्राणी।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions