वाहित मल से आप क्या समझते हैं? वाहित मल हमारे लिए किस प्रकार से हानिप्रद है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नगरों में प्रयोग के बाद का अपशिष्ट जल अर्थात् म्यूनिसिपल अपशिष्ट जिसमें मानव मलमूत्र प्रमुख अपशिष्ट होते हैं वाहित मल कहलाता है। वाहित मल में कार्बनिक पदार्थ, जैव प्रदूषक तथा सूक्ष्म जीव अधिक संख्या में होते हैं जो अधिकांशत: रोगजनक होते हैं। इसमें ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कार्बनिक पदार्थों का विघटन भी नहीं हो पाता, इसके फलस्वरूप वाहित मल पर्यावरण (जलीय स्रोतों) को प्रदूषित करते रहते हैं। टाइफॉइड, हैजा, पेचिश, पीलिया जैसे जलजनित रोग वाहत मल प्रदूषण से फैलते हैं। वाहित मल के जलाशयों, नदियों में छोड़े जाने से उनका सुपोषण होता है। इसमें BOD बढ़ती है घुलित ऑक्सीजन (DO) कम होती है व जलीय जीवों को नुकसान होता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions