Doubtnut Promotions Sticky

ममता एक शादीशुदा महिला है। उसके दो बच्चे हैं। अब वह और बच्चे नहीं चाहती। उसके पति भी उसके इस फैसले में उसका साथ देते हैं कि दो से अधिक बच्चे न हों। वह दोनों अपनी दोनों बेटियों के साथ बहुत खुश हैं।
ऐसे दो जन्म नियंत्रण उपायों का सुझाव दीजिए, जिससे ममता और उसके पति गर्भधारण होने से बच सकें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जन्म नियंत्रण के दो सामान्य तरीके हैं जिहें ममता और उसके पति अपना सकते हैं,
(1) बाधा विधि, इस विधि में एक कंडोम (निरोध) का प्रयोग पति के द्वारा और डायफ्राम (केप) का प्रयोग पत्नी के द्वारा किया जाता है। जो शुक्राणुओं को डिम्ब (अंडा) से मिलने से बचाता है, जिससे गर्भधारण न हो सके।
(2) रासायनिक विधि, इस विधि में खाने वाली गोलियां या योनि की गोलियां पत्नी के द्वारा ली जा सकती हैं। खाने वाली गोलियों में हार्मोन होते हैं जो अंडाशय को डिम्बवाहिनी में अंडा छोड़ने से रोकते हैं। योनि की गोलियों में एक रसायन होता है, जिसमें शुक्राणुनाशक रसायन होते हैं, जो शुक्राणुओं को खत्म कर देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions