एक विद्युत हीटर 220 V की सप्लाई से 10 A की धारा खींचता है। हीटर को 30 दिनों तक प्रतिदिन 5 घण्टे प्रयोग करने की लागत क्या होती है यदि 1 यूनिट (1 kWh) की लागत रु. 5.20 है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस समस्या में पहले हमें दिये हुये वोल्टता और धारा के प्रदत्त मूल्यों का उपयोग करके हीटर की शक्ति की गणना करनी होती है। इसे निम्नलिखित सूत्र के उपयोग द्वारा किया जा सकता है:
P=V×I
यहाँ, वोल्टता (या विभवांतर), V = 220 V
और, धारा, I = 10 A
इसलिए, शक्ति, P=220×10W
=2200 W
=22001000kW
=2.2 kW .....(1)
अब प्रयुक्त वैद्युत ऊर्जा, E=P×t
यहाँ शक्ति, P = 2.2 kW
और समय, t = 5 h
इसलिए 1 दिन में प्रयुक्त वैद्युत ऊर्जा =2.2×5
= 11 kWh
और 30 दिनों में प्रयुक्त वैद्युत ऊर्जा =11×30
= 330 kWh (या 330 यूनिट) .......(2)
अब विद्युत के 1 यूनिट की लागत = रु. 5.20
इसलिए विद्युत के 330 यूनिट की लागत = रु. 5.20 × 330
= रु. 1716

|


Similar Questions