अंकित और रहमान दोनों दोस्त हैं एक ही कॉलोनी में साथ रहते हैं। अंकित कक्षा नौ में पढ़ता है। जबकि रहमान कक्षा आठ में। एक दिन अंकित और रहमान कॉलोनी के अन्य बच्चों के साथ बाहर के एक बड़े मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे। जब बल्लेबाज ने बहुत जोर से शॉट मारा तो रहमान की ओर गेंद तेजी से आई। रहमान ने गेंद को कैच कर लिया, लेकिन इससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। अगली बार बल्लेबाज ने फिर जोर से शॉट मारा तो गेंद अंकित की ओर गई। अंकित ने तेजी से आती हुई गेंद को एक खास अंदाज में पकड़ा और इससे उसका हाथ जख्मी नहीं हुआ। अंकित ने तेज गेंद पकड़ने का ये तरीका रहमान को भी समझाया ताकि गेंद को पकड़ते वक्त उसे चोट न लगे। अंकित की सलाह पर अमल कर रहमान भी तेज गेंद बिना अपने हाथ को नुकसान पहुंचाए पकड़ना सीख गया।
अंकित ने इस घटनाक्रम में अपने किस गुण का प्रदर्शन किया?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अंकित ने इस घटनाक्रम में जिन गुणों का प्रदर्शन किया। वह इस प्रकार हैं: 1. न्यूटन की गति के दूसरे नियम की जानकारी होना, 2. अपनी जानकारी का रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल, 3. अपने दोस्त की सुरक्षा की चिंता।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions