अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction)वह जनन जिसमें केवल एक ही जनक नए जीव को जन्म देता है, अलैंगिक जनन कहलाता है।
अलैंगिक जनन की दो विधियाँ निम्न प्रकार हैं-
1. मुकुलन (Budding)-हाइड्रा तथा यीस्ट में अलैंगिक जनन की यह सामान्य प्रक्रिया है। इस विधि में शरीर पर एक बल्ब की तरहं की संरचना बनती है जिसे मुकल कहते हैं। शरीर का केन्द्रक दो भागों में विभाजित हो जाता है और उनमें से एक केन्द्रक मुकुल में आ जाता है। मुकुल पैतृक जीव से अलग होकर वृद्धि करता है और पूर्ण विकसित जीव बन जाता है।
ocr_image
2. द्विखंडन (Binary fission)-जनक जीव खंडित होकर दो नए जीवों को जन्म देता है। अमीबा में जनन द्विखंडन द्वारा होता है। जब अमीबा कोशिका अपनी वृद्धि के अधिकतम आकार में पहुँचती है, तो पहले अमीबा का केन्द्रक लम्बा हो जाता है और दो भागों में विभाजित हो जाता है। इसके पश्चात् अमीबा का कोशिका द्रव्य दो भागों में विभाजित होता है। इस प्रकार दो संतति अमीबा बनते है ।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions