Doubtnut Promotions Sticky

फसल चक्र के लिए फसलों का चुनाव कैसे किया जाता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

फसल चक्र के लिए फसलों का चुनाव-फसल चक्र के लिए फसलों का चुनाव करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-
1. मृदा में पोषक तत्व-गहरी तथा उथली हुई जड़ वाली फसलों को एक के बाद एक करके बोना चाहिए जिससे फसलें मिट्टी की विभिन्न सतहों से पोषक तत्व ग्रहण कर सकें।
2. नमी या जल की उपलब्धता-अधिक पानी वाली फसल के बाद कम पानी वाली फसल बोनी चाहिए जिससे मिट्टी में वायु का संचार हो सके।
3. पोषक तत्वों की उपलब्धता-अनाज की फसल के बाद दलहनी फसल बोनी चाहिए ताकि दलहनी फसलों की जड़ों में उपस्थित जीवाणु नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके भूमि की उर्वरता को बनाए रखें।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions