Doubtnut Promotions Sticky

कोई उत्तल लेन्स किसी सुई का वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिम्ब उस लेंस से 50 cm दूर बनाता है। यह सुई, उत्तल लेन्स के सामने कहाँ रखी हैं, यदि इसका प्रतिबिम्ब उसी साइज का बन रहा है, जिस साइज का बिध्व है। लेन्स की क्षमता भी ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) इस केस में सुई, वस्तु है। क्योंकि प्रतिबिंब वास्तविक, उलटा और सुई (वस्तु) के समान आकार का है, सुई लेन्स के सामने समान दूरी (50 cm) पर होना आवश्यक है, जितना कि प्रतिबिंब लेन्स के पीछे है। अतः, सुई लेन्स के सामने उससे 50 cm की दूरी पर रखी है।
(ii) जब उत्तल लेन्स द्वारा बना प्रतिबिंब सुई (वस्तु) के समान आकार का है, तो लेन्स से सुई की दूरी 2f (दुगनी फोकस दूरी) है। इस केस में : 2f= 50 cm
इसलिए, f = 50 2 c m
f = 25 c m
अतः, इस उत्तल लेन्स की फोकस दूरी +25 cm है। यह 22 m अथवा +0.25 m के बराबर है। अब, शक्ति P = 1 f(मीटरों में)
= 1 + 0.25 = + 4.0 D
इसलिए, इस उत्तल लेन्स की शक्ति +4.0 डाइऑप्टर है।

|