वस्तु को 10 cm फोकस दूरी के उत्तल लेन्स से निम्नलिखित दूरियों पर रखा जाता है:
(अ) 8 cm (ब) 15 cm (स) 20 cm (द) 25 cm
वस्तु की कौन सी स्थिति उत्पन्न करेगी :
(i) हासित वास्तविक प्रतिबिंब? (ii) आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब? (iii) आवर्धित आभासी प्रतिबिंब? (iv) वस्तु के समान आकार का प्रतिबिंब

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस उत्तल लेन्स की फोकस दूरी 10 cm है। इसका मतलब है कि f= 10 cm
(i) ह्रासित वास्तविक प्रतिबिंब उत्तल लेन्स द्वारा बनता है जब वस्तु 25 से बाहर होती है, अर्थात्, 2×10 cm के बाहर अथवा 20 cm के बाहर होती है। इस समस्या में, दूरी जो 20 cm से बाहर (अथवा 20 cm से अधिक) है, 25 cm है। अतः, वस्तु की 25 cm स्थिति हासित वास्तविक प्रतिबिंब बनायेगी।
(ii) आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब उत्तल लेन्स द्वारा बनता है जब वस्तु | और 2 के बीच, अर्थात्, 10 cm और 20 cm के बीच होती है। इस समस्या में, दूरी जो 10 cm और 20 cm के बीच है, 15 cm है। इसलिए, वस्तु की 15 cm स्थिति आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब बनायेगा।
(iii) आवर्धित आभासी प्रतिबिंब उत्तल लेन्स द्वारा बनता है जब वस्तु फोकस के भीतर, फोकस दूरी से कम अथवा 10 cm से कम दूरी पर होता है। इस समस्या में, दूरी जो 10 cm की फोकस दूरी से कम है, 8 cm है। अतः, वस्तुकी 8 cm स्थिति आवर्धित आभासी प्रतिबिंब बनायेगा।
(iv) वस्तु के समान आकार का प्रतिबिंब उत्तल लेन्स द्वारा बनता है जब वस्तु 25 अथवा लेन्स से दुगना फोकस दूरी पर होती है। यहाँ 2f=2×10=20cm l इसलिए, वस्तु की 20 cm स्थिति वस्तु के समान आकार का प्रतिबिंब बनायेगा।
यदि इस प्रश्न को परीक्षा में पूछा जाता है, तो उत्तर केवल लिखा जा सकता है : (i) 25 cm (ii) 15 cm (iii) 8 cm (iv) 20 cm

|


Similar Questions