ओजोन की परत को सुरक्षात्मक आवरण क्यों कहा गया है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ओजोन परत हमें सूर्य के प्रकाश में उपस्थित हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाती है। ओजोन पराबैंगनी विकिरण को अवशोषित कर लेती है और ऑक्सीजन में परिणत हो जाती है। यदि ओजोन द्वारा पराबैंगनी विकिरण अवशोषित नहीं होती तो वह पृथ्वी की सतह पर पहुँचकर हमें और अन्य जीवों को हानि पहुंचा सकती है। ओजोन इन विकिरणों से हमें सुरक्षा प्रदान करने में प्राकृतिक आवरण की तरह कार्य करती है। इस कारण ओजोन की परत को सुरक्षात्मक आवरण कहा गया है।

|