Doubtnut Promotions Sticky

फसल की किस्मों में सुधार के कौन-कौन से कारक हैं? वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

किस्मों में सुधार के प्रमुख कारक निम्न हैं
(i) उच्च तापमान-इसमें प्रति एकड़ फसल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि की गई। इसके लिए अच्छे किस्म के बीज का उपयोग किया गया।
(ii) उन्नत किस्में-फसल उत्पाद की गुणवत्ता, प्रत्येक फसल में भिन्न होती है। जैसे-दालें प्रोटीनयुक्त हों, तिलहन अधिक तेलयुक्त हो, फल तथा सब्जियों का संरक्षण अधिक समय तक हो सके आदि।
(iii) जैविक तथा अजैविक प्रतिरोधकता-जैविक (रोग, कीट तथा निमेटोड) तथा अजैविक (सूखा, क्षारता, जलाक्रान्ति, गरमी, ठण्ड तथा पाला) परिस्थितियों के कारण फसल उत्पादन कम हो सकता है। इन परिस्थितियों को सहन करने वाली किस्में फसल उत्पादन में सुधार ला सकती हैं।
(iv) परिपक्वन काल में परिवर्तन-फसल को बोने से लेकर कटाई तक कम से कम समय लगना आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहता है। इससे एक वर्ष में कई फसलें लेकर किसान की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। समान परिपक्वन से कटाई आसानी से हो जाती है और कटाई के दौरान होने वाली फसल की हानि कम हो जाती है।
(v) व्यापक अनुकूलता-व्यापक अनुकूलता वाली किस्मों का विकास करना विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में फसल उत्पादन को स्थायी करने में सहायक होगा। एक ही किस्म को विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न जलवायु में उगाया जा सकता है।
(vi) ऐच्छिक सस्य विज्ञान गुण-चारे वाली फसलों के लिए लम्बी तथा सघन शाखाएँ ऐच्छिक गुण हैं। अनाज के लिए बौने पौधे उपयुक्त हैं, जिससे पोषक कम खर्च हो। इस प्रकार सस्य विज्ञान वाली किस्में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सहायक होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions