जन्तु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए। चार कोशिकांगों की रचना व कार्य लिखिए।
माइटोकॉन्ड्रिया-यह सभी पादप तथा जन्तु कोशिका में पाए जाते हैं और सूक्ष्म कणिकाओं या धागे के टुकड़ों जैसे दिखाई देते हैं। इनमें दोहरी झिल्ली होती है। बाहरी झिल्ली छिद्रित होती है। भीतरी झिल्ली बहुत अधिक वलित होती है। ये वलय ATP बनाने वाली रासायनिक क्रियाओं के लिए एक बड़ा क्षेत्र बनाते हैं। इनका अपना DNA और राइबोसोम होते हैं। अत: माइटोकॉन्ड्रिया अपना कुछ प्रोटीन स्वयं बनाते हैं।
कार्य-यह कोशिका का बिजलीघर होता है। जीवन के लिए आवश्यक विभिन्न रासायनिक क्रियाओं को करने के लिए यह ATP के रूप में ऊर्जा प्रदान करते हैं | ATP कोशिका की ऊर्जा है। शरीर नए रासायनिक यौगिकों को अनाने तथा यांत्रिक कार्य के लिए ATP में संचित ऊर्जा का उपयोग करता है।
2. लाइसोसोम- यह कोशिका का अपशिष्ट निपटाने वाला तंत्र होता है। इसमें झिल्ली से घिरी हुई संरचना होती है, जिनमें पाचक एन्जाइम होते हैं। RER इन एन्जाइमों को बनाते हैं। कार्य-यह बाहरी पदार्थों के कोशिका अंगकों के टूटे-फूटे भागों को पाचित करके कोशिका को साफ करते हैं। कोशिका के अन्दर आने वाले बाहरी पदार्थ जैसे-जैक्टीरिया अथवा भोजन तथा पुराने अंगक इसमें चले जाते हैं, जो इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है। इसमें बहुत शक्तिशाली पाचनकारी एन्जाइम होते हैं, जो सभी कार्बनिक पदार्थों को तोड़ सकने में सक्षम होते हैं।
3. गॉल्जी उपकरण-ये झिल्लीयुक्त पुटिका है, जो एक-दूसरे के ऊपर समान्तर रूप से सजी रहती हैं। इन्हें कुंडिका कहते हैं। इन झिल्लियों का सम्पर्क अन्तव्यी जालिका से होता है और इसलिए जटिल कोशिकीय झिल्ली तंत्र के दूसरे भाग को बनाती है।
कार्य-(i) अन्तद्रव्यी जालिका (ER) में संश्लेषित पदार्थ गॉल्जी उपकरण में पैक किए जाते हैं। उन्हें कोशिका के बाहर तथा अन्दर विभिन्न क्षेत्रों में भेज दिया जाता है। इस कार्य में पुटिका के पदार्थों का संचयन, रूपान्तरण तथा बन्द करना सम्मिलित है।
(ii) गॉल्जी उपकरण लाइसोसोम का निर्माण करते हैं तथा ये सामान्य शक्कर से जटिल शक्कर का भी निर्माण करते हैं। 4. अन्तर्द्रव्यी जालिका (ER)- यह झिल्लीयुक्त नलिकाओं का तंत्र है। इनकी रचना प्लेज्मा झिल्ली के समान है। ये आकार में लम्बी नलिका अथवा गोल या थैली की तरह होती है।
अन्तर्पद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है। कणिकामय अन्त:प्रद्रव्यो जालिका की सतह पर कण के रूप में राइबोसोम पाए जाते हैं। इस कारण ये प्रोटीन-संश्लेषण करती हैं। चिकनी अन्तःप्रद्रव्यी जालिका पर राइबोसोम नहीं पाए जाते। यह बसा अथवा लिपिड अणुओं को बनाने में सहायता करती है। कुछ प्रोटीन तथा बसा कोशिका झिल्ली को बनाने में सहायता करते हैं। इस प्रक्रिया को .झिल्ली जीवात् जनन. कहा जाता है।
कार्य-अन्त: प्रद्रव्यी जालिका कोशिका एवं बाह्य माध्यम से पदार्थों के परिवहन में मदद करती है। कोशिकांगों का संश्लेषण इनसे होता है। प्रोटीन तथा स्टीरॉयड हारमोन्स संश्लेषण में भी इनकी भूमिका होती है । यह केन्द्रक झिल्ली एवं गॉल्जीकाय का निर्माण करती है।
Topper's Solved these Questions
- जीवन की मौलिक इकाई Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:जीवन की मौलिक इकाई Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतरात्मक प्रश्न)
Explore 26 Videos
- खाद्य संसाधनों में सुधारBook:SANJEEV PUBLICATIONChapter:खाद्य संसाधनों में सुधारExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )
Explore 12 Videos
- प्राकृतिक संपदाBook:SANJEEV PUBLICATIONChapter:प्राकृतिक संपदाExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )
Explore 16 Videos
Similar Questions
कोशिका की खोज के बारे में आप क्या जानते हैं?
View Solutionपौधों की वृद्धि के लिए किन पोषक तत्वों की आवश्यकता है? ये पौधे कैसे प्राप्त करते हैं?
View Solutionमृदा क्या है ? विस्तार से समझाइए।
View Solutionदिये गए चित्र में स्पर्श रेखाओ की संख्या लिखिए।
View Solutionदिये गए चित्र में छेदन रेखा का नाम लिखिए।
View Solutionदिये गए चित्र में स्पर्श रेखाओ की संख्या लिखिए।
View Solutionमानव नेत्र की संरचना || नामांकित चित्र
View Solutionपादप एवं जन्तु कोशिका में तुलना, प्रश्न
View Solutionनिम्नलिखित शब्दों से समास बनाइए व समास का नाम लिखिए-
देश से निकाला (निष्कासन), लगाम के बिना
View Solutionनिम्नलिखित शब्दों से समास बनाइए व समास का नाम लिखिए-
सत्य के लिए आग्रह (समास विग्रह)
View Solutionनिम्नलिखित शब्दों से समास बनाइए व समास का नाम लिखिए- अंधा है जो विश्वास (समास का नाम)
View SolutionRevision|पादप कोशिका |जन्तु कोशिका |पादप ओर जन्तु कोशिका मे अंतर |OMR
View Solutionमास्ट कोशिका के कार्य | संयोजी ऊतक की कोशिकाएँ | तंतु कोरक कोशिका | भक्ष्काणु कोशिका | वसा कोशिका |
View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
View Solutionथायरॉइड व पैरा थायरॉइड ग्रंथि की संरचना व कार्य | Ca व Fe का रक्त में नियमन
View Solutionपैरा थाइरॉइड ग्रंथि के विवरण व कार्य | एड्रिनल ग्रंथि के कार्य व विवरण व सिद्धांत की चर्चा
View Solution