कोशिका चक्र का G0 (प्रशान्त प्रावस्था) क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रशांत प्रावस्था (G0) : प्रौढ़ प्राणियों में कुछ कोशिकाएँ विभाजित नहीं होती। जैसे हदय कोशिका और अनेक दूसरी कोशिकाएँ कभी-कभी विभाजित होती हैं, ऐसा तब ही होता है जब क्षतिग्रस्त या मातृ कोशिकाओं को बदलने की आवश्यकता होती है। ये कोशिकाएँ जो आगे विभाजित नहीं होती हैं G1 अवस्था से निकलकर निष्क्रिय अवस्था में पहुँचती हैं, जिसे कोशिका चक्र की प्रशांत अवस्था (G0) कहते हैं। इस प्रावस्था की कोशिका उपापचयी रूप से सक्रिय होती है लेकिन यह विभाजित नहीं होती। इनका विभाजन जीव की आवश्यकतानुसार होता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions