अपनी कक्षा में इस शीर्षक 'क्या वाइरस सजीव हैं अथवा निर्जीय?' पर चर्चा करें ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वाइरस अविकल्पी अन्तराकोशिकीय परजीवी होते हैं जिनमें बाहरी आवरण प्रोटीन का तथा अन्दर दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्ल में से एक ही प्रकार का अर्थात् RNA या DNA ही होता है। इनका संवर्धन कृत्रिम माध्यम में सम्भव नहीं तथा ये अकोशिकीय होते हैं परन्तु इनमें पुनरावृत्ति की प्रक्रिया पायी जाती है। इनमें संक्रमण, रोगजनकता व प्रतिजनी जैसे गुण पाये जाते हैं। इनका क्रिस्टलीकरण किया जा सकता है। वाइरसों में सजीव व निर्जीव दोनों प्रकार के गुण पाये जाने से इन्हें सजीव एवं निर्जीव के मध्य की कड़ी कहा जाता है।
ये गुण निम्न प्रकार से हैं -
वाइरसों के सजीव लक्षण
(i) ये परपोषी विशिष्टता दर्शाते हैं।
(ii) इनका आनुवंशिक पदार्थ RNA या DNA होता है। पादप विषाणुओं में RNA तथा जन्तु विषाणुओं में DNA पाया जाता है।
(iii) इनमें आनुवंशिक पदार्थों की पुनरावृत्ति होती है।
(iv) इनमें प्रतिजनी गुण होते हैं।
(v) इनका प्रवर्धन केवल सजीव कोशिकाओं में ही सम्भव है।
(vi) ये ताप, रासायनिक पदार्थ, विकिरण तथा उद्दीपकों के प्रति अनुक्रिया दर्शाते हैं।
(vii) इनका उत्परिवर्तन का मुख्य लक्षणं है।
(vii) इनमें कोशिका नहीं पायी जाती है।
वाइरसों के निर्जीव लक्षण ।
(i) ये सजीव कोशिकाओं के बाहर अक्रिय होते हैं।
(ii) ये स्वोत्प्रेरक (Autocatalytic) होते हैं, इनमें प्रकार्यक स्वायत्तता (Functional Autonomy) का अभाव होता है।
(iii) वाइरसों का क्रिस्टलीकरण किया जा सकता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions