Doubtnut Promotions Sticky

पुरुष प्रधान समाज में नारी
संकेत-बिन्दु-(i) पुरुष में शारीरिक शक्ति अधिक, (ii) भगवान की सृष्टि में सभी बराबर, (iii) पुरुष द्वारा संसार पर दबदबे की कोशिश, (iv) नारी का महत्त्व अधिक, (v) स्वतन्त्र विचार।

Text Solution
Verified by Experts

पुरुष में शारीरिक शक्ति अधिक-हमारा समाज पुरुष प्रधान रहा है इसलिए उसने सारे नियम सिद्धान्त अपने हित को ध्यान में रखकर बनाए हैं। हमारे समाज की सारी व्यवस्थाएँ पुरुष को केन्द्र में रखकर की गई हैं। इसका प्रमुख कारण पुरुष में शारीरिक शक्ति का स्त्रियों से अधिक होना है। इसी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए पुरुषों ने समाज की व्यवस्था अपने अनुकूल बना रखी है। वह भूल गया है कि नारी ही पुरुष की पूर्णता है तथा समाज का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण एवं आवश्यक अंग है। नारी पुरुष की पूर्णता है तथा सृष्टि की मूल है।
भगवान की सृष्टि में सभी बराबर-भगवान की सृष्टि में सभी बराबर हैं। वह धर्म, जाति, लिंग, समाज में स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता।
पुरुष द्वारा संसार पर दबदबे की कोशिश-इस सृष्टि की रचना में सबका योगदान समान होता है, परन्तु पुरुष द्वारा इस संसार पर दबदबा बनाने का प्रयास करते हुए उसे अपनी वासना का केन्द्र बनाता है, परन्तु भूल जाता है कि नारी के बिना मानवता की कल्पना करना असम्भव है।
नारी का महत्त्व अधिक-वह एक माँ है, पत्नी है,प्रेयसी है, पुत्री है, देवी है और दानवी भी है। नाना रूपों में मानव जीवन को सदैव प्रभावित करने वाली नारी एक अनबूझ पहेली रही है। नारी जीवन रथ का एक पहिया है जिसकी उपेक्षा करके मानव जीवन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकता।
स्वतन्त्र विचार-आधुनिक युग में नारी भी पुरुषों की तरह आत्मनिर्भर होना चाहती है। उसके विचारों में पिछले कुछ समय में काफी परिवर्तन आया है। अतः उसे संविधान में पुरुषों के समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। उसे शिक्षा प्राप्ति के अवसर उपलब्ध कराए गए जिसके फलस्वरूप आज नारी स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करने में समर्थ है और आज पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions