Doubtnut Promotions Sticky

टोपी एक सुविधा सम्पन्न परिवार से था, फिर भी इफ्फन की हवेली की तरफ उसके खिंचे चले जाने के क्या कारण थे? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

टोपी एक सुविधा सम्पन्न परिवार से था, फिर भी इफ्फन की हवेली की तरफ उसके खिंचे जाने का कारण इफ्फन की दादी थी। उसे इफ्फन की दादी से बहुत लगाव व स्नेह था। टोपी के घर में उसे कोई प्यार नहीं करता उसकी दादी माँ, मुन्नी बाबू (भाई) सब उस पर हुक्म चलाते थे। अपनी दादी से तो उसे बहुत नफरत थी। वहीं इफ्फन की दादी से उसे बहुत स्नेह मिलत था। इसलिए लाख मना करने के बावजूद भी वह इफ्फन की हवेली की तरफ बरबस खिंचा चला जाता था। इफ्फ़न की दादी कभी उसका दिल नहीं दुखाती थी इफ्फन की दादी की बोली भी टोपी को बहुत पसंद थी और वह उसे कहानियाँ सुनाया करती थीं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions